उत्तर प्रदेश के शामली में एनकाउंटर में घायल हुए STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्हें पेट में 3 गोलियां लगी थीं. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इस एनकाउंटर में 4 बदमाश मारे गए थे.
मंगलवार को शामली में एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत. पोस्ट मार्टम के बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार का शव पैतृक गांव बना-मसूरी (मेरठ) ले जाया जाएगा. गुड़गांव के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ निधन. शामली के झिझाना में मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को एसटीएफ ने मार गिराया था. इस एनकाउंटर में इंस्पेक्टर को 3 गोलियां लगी थीं. एक गोली 315 बोर की लिवर को इंजर्ड कर हुई थी पार.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पूरा मामला जानें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मुठभेड़ शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई थी. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद और उसके तीन साथी मनजीत, सतीश व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, बाद में सभी की मौत हो गई. अरशद सहारनपुर के थाना बेहट से लूट के एक मामले में वांछित था.
एडीजी जोन ने उसके ऊपर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. अरशद के ऊपर लूट, हत्या और अन्य समेत सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा में 17 मुकदमे दर्ज थे.
इलाज के दौरान मौत
मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को कई गोलियां लगी थीं. उन्हें इलाज के लिए करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता रेफर कर दिया गया है. इलाज के दौरान ही इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ को गुप्त सूचना मिली थी कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाश लूट के इरादे से जा रहे थे. इसके बाद एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची. एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, टीम ने कार आती देखी, तो उसे रोकने का प्रयास किया, इसी दौरान कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से लगभग 30 मिनट फायरिंग हुई. एसटीएफ ने मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद और उसके तीन साथियों ढेर कर दिया.
यूपी पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के एक इंस्पेक्टर को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच शामली (उत्तर प्रदेश) में मुठभेड़ हुई, जिसमें एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील को गोली लगी. उन्हें हाथ और छाती में गोली लगी थी.
घायल इंस्पेक्टर की हालत गंभीर थी, इस पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद करनाल के अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद करनाल के एसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं