विज्ञापन

जब रेलवे ट्रैक पर अचानक दौड़ने लगा ट्रक, दो किलोमीटर बाद जाकर गिट्टी में फंस गया, देखिए VIDEO

Pratapgarh Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. दुर्घटना के बाद भाग रहा चालक पकड़े जाने के डर से रेलवे ट्रैक पर चढ़ाकर ट्रक को ही दौड़ाने लगा.

जब रेलवे ट्रैक पर अचानक दौड़ने लगा ट्रक, दो किलोमीटर बाद जाकर गिट्टी में फंस गया, देखिए VIDEO
pratapgarh viral video
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक ट्रक चालक दुर्घटना के बाद भागते हुए रेलवे ट्रैक पर ट्रक दौड़ाने लगा
  • चालक ने रेलवे फाटक बंद होने पर ट्रक को सड़क से उतारकर लगभग दो किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर चलाया
  • ट्रक रेलवे की गिट्टियों में फंसने के बाद रुक गया और चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया
प्रतापगढ़:

आपसे कोई पूछे कि ट्रेन कहां चलती है? तो आप कहेंगे कि उसके लिए रेलवे ट्रैक बना है और वह उसी पर दौड़ती है. अगर हम आपसे कहें कि उस ट्रैक पर ट्रक भी दौड़ता है तो आप कहेंगे ये तो मुमकिन नहीं है, ये कैसे पॉसिबल है,पर ये हुआ है. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में  एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दुर्घटना के बाद भाग रहा एक ट्रक चालक पकड़े जाने के डर से उसे रेलवे ट्रैक पर चढ़ाकर दौड़ाने लगा. पूरा मामला आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास का है. घटना के चलते करीब चार घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा और कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया. 

ये हुआ कैसे?

जानकारी के अनुसार ढकवा पट्टी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक को कुछ लोग पीछा करते हुए देख रहे थे.प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक किसी दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहा था.जब वह नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पहुंचा तब रेलवे फाटक बंद था और आगे बड़े वाहन खड़े थे.खुद को घिरता देख चालक ने ट्रक को सड़क से उतारकर सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया.

बताया जा रहा है कि चालक करीब दो किलोमीटर तक ट्रक को रेलवे ट्रैक पर दौड़ाता रहा. हालांकि आगे जाकर ट्रक रेलवे की गिट्टियों में फंस गया और रुक गया.इसके बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका.घटना की सूचना मिलते ही नीमा गोपालपुर हाल्ट के गेटमैन विजेंद्र कुमार पटेल ने तत्काल कोइरीपुर रेलवे स्टेशन को जानकारी दी.रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रक को ट्रैक से हटवाया.इसके बाद रेल संचालन बहाल किया जा सका. 

ट्रक मालिक से संपर्क का प्रयास

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस घटना से करीब तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और चार घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा.कोइरीपुर स्टेशन मास्टर रोहित यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर जीआरपी सेंटर भेज दिया गया है. ट्रक पर दिल्ली नंबर दर्ज है और वाहन मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- वाराणसी से सिलीगुड़ी सिर्फ 3 घंटे में, यूपी-बिहार-बंगाल की बदलेगी तस्वीर, इस महीने शुरू होगा बुलेट ट्रेन का सर्वे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pratapgarh Viral Video, Pratapgrah News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com