विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2020

UP: मुजफ्फरनगर में एक साल की बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक साल की छोटी बच्ची को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद उसे उसकी मां के साथ COVID-19 मरीजों के लिए निर्धारित अस्पताल ले जाया गया.

UP: मुजफ्फरनगर में एक साल की बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • एक साल की छोटी बच्ची को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया
  • उसे उसकी मां के साथ COVID-19 मरीजों के लिए निर्धारित अस्पताल ले जाया गया
  • कहा- तमिलनाडु से आई लड़की को COVID-19 से संक्रमित पाया गया
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक साल की छोटी बच्ची को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इसके बाद उसे उसकी मां के साथ COVID-19 मरीजों के लिए निर्धारित अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि छह प्रवासी श्रमिकों और तमिलनाडु से आई लड़की को COVID-19 से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया. लड़की की मां को भी संक्रमित नहीं होने के बावजूद अस्पताल भेज दिया गया.

जानसठ क्षेत्र के कवाल गांव के लोगों ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि बच्ची को उसके घर में ही पृथकवास में रखा जाए, क्योंकि वह छोटी बच्ची है, लेकिन लोगों की यह दलील ठुकरा दी गई. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि महिला को भी अस्पताल ले जाया गया क्योंकि बच्ची इतनी छोटी है कि उसे अकेले अस्पताल में नहीं रखा जा सकता. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Coronavirus Update, Coronavirus In UP, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com