विज्ञापन

बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में एक चौंकाने वाली घटना घटी है, जहाँ बल्दीराय इलाके में एक बारात में बज रहे डीजे के तेज शोर के कारण पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत हो गई. पीड़ित संचालक साबिर अली की शिकायत पर पुलिस ने डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और ध्वनि मानकों की जांच शुरू कर दी है.

बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में
यूपी के सुलतानपुर में 'मौत का डीजे': बारात के शोर से सहम गई 140 मुर्गियां, एक झटके में तोड़ दिया दम!
DINKER SRIVASTAVA
  • सुलतानपुर जिले के दरियापुर गांव में बारात में तेज डीजे की आवाज के कारण 140 मुर्गियां मौत के शिकार हो गईं
  • पोल्ट्री फार्म संचालक साबिर अली ने बताया कि डीजे की तेज आवाज से मुर्गियों में दहशत फैल गई और वे दम तोड़ गईं
  • घटना की जानकारी मिलने पर साबिर अली ने बल्दीराय थाने में शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई शुरू हुई

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक बारात की खुशियों और डीजे के शोर ने एक गरीब पोल्ट्री फार्म संचालक की रोजी-रोटी उजाड़ दी. बारात में बज रहे डीजे की 'कानफोड़ू' धमक बेजुबान मुर्गियां बर्दाश्त नहीं कर सकीं और देखते ही देखते 140 मुर्गियों ने दहशत में आकर दम तोड़ दिया. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है.

शादी की बारात और तेज आवाज का आतंक

पोल्ट्री फार्म संचालक साबिर अली ने बताया कि सुलतानपुर ज़िले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 25 अप्रैल 2026 की रात को दरियापुर निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी, जिसमें कुड़वार के पूरे राम भद्र पुरवा से बारात आई थी. बारात में बजाया जा रहे डीजे की आवाज बहुत ज़्यादा थी. जब डीजे साबिर अली पोल्ट्री फार्म के सामने से तेज आवाज कारण मुर्गियों में अफरा-तफरी मच गई. 

UP news 140 chickens die due to loud dj noise in sultanpur

UP news 140 chickens die due to loud dj noise in sultanpur
Photo Credit: DINKER SRIVASTAVA

दहशत में मुर्गियों ने तोड़ा दम

पोल्ट्री फार्म के संचालक साबिर अली ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास बज रहे डीजे की आवाज के कारण फार्म में पल रही 140 मुर्गियों की मौत हो गई, उसके मुताबिक शोर इतना ज्यादा था कि मुर्गियां इस शोर को बर्दाश्त नहीं कर पाईं लिहाजा दहशत में उनकी मौत हो गई. 

UP news 140 chickens die due to loud dj noise in sultanpur

UP news 140 chickens die due to loud dj noise in sultanpur
Photo Credit: DINKER SRIVASTAVA

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी जांच

मुर्गियों की मौत के बाद पोल्ट्री फार्म संचालक ने बल्दीराय थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुड़वार थाने के पारसीपुर निवासी डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बल्दीराय पुलिस के अनुसार, मामले की जांच उपनिरीक्षक को सौंपी गई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक शोर कर रहा था, जिस से मुर्गियों की मौत हो गई? 

यह भी पढ़ें बेंगलुरु में दीवार ढही: दो बच्‍चों समेत सात की मौत, CM सिद्धारमैया ने बताई हादसे की असली वजह  
यह भी पढ़ेंदोस्त की शादीशुदा बेटी को दिल दे बैठा: पहले पिलाई शराब, फिर हथौड़े से वार कर ले ली जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DJ, UP News, Uttar Pradesh News, Sultanpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com