- हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध और दोस्ती में धोखा देकर एक युवक ने मित्र राजवीर की हत्या की
- राजवीर की शादीशुदा बेटी से प्रेम करने वाले पंकज ने उसे तलाक दिलाने के लिए राजवीर की हत्या की साजिश रची
- आरोपियों ने शराब पिलाकर नशे में होने पर राजवीर के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की और मौके से फरार हो गए
उत्तराखंड के हरिद्वार के बहादराबाद पुलिस थाना इलाके में दोस्ती में दगाबाजी, अवैध संबंधों और हत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में पड़े एक युवक ने उसके पिता की हत्या कर दी, जो उसका दोस्त भी था. जानकारी के अनुसार राजवीर और पंकज दोनों आपस में मित्र थे. दोनों ही उत्तराखंड सरकार का एक प्रमुख उपक्रम राज्य अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) की अलग-अलग कंपनी में कार्य करते थे. दोनों में मित्रता थी इसलिए एक-दूसरे के घर भी आना-जाना था.
राजवीर की शादीशुदा पुत्री को पंकज दिल दे बैठा. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. पंकज चाहता था कि राजवीर अपनी बेटी का तलाक करवा दे, ताकि वह उससे शादी कर सके. पंकज यह समझता था कि राजवीर उसके विवाह में सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ है. वह अपनी बेटी का तलाक नहीं करवाना चाहता था. ऐसे में पंकज ने राजवीर की हत्या की योजना बनाई और उसमें अपने मित्र छोटे लाल को भी शामिल कर लिया.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!

haridwar crime pankaj arrested for murdering friend over love affair bahadrabad
Photo Credit: Rahul kumar
शराब पार्टी के बाद वारदात को दिया अंजाम
दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने राजवीर को शराब के ठेके से शराब खरीद कर पास के ही एक खेत पर ले जाकर खूब शराब पिलाई. राजबीर के नशे में होते ही पंकज और छोटेलाल ने अपने साथ रखे हथौड़े से अचानक वार कर राजवीर की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों वहां से भाग गए.
अज्ञात व्यक्ति द्वारा 112 डायल कर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति की लाश खेत पास पड़ी है. पुलिस ने सूचना के आधार पर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा के जांच शुरू की. उधर, राजवीर के बेटे द्वारा पुलिस थाने पहुंचकर अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई. बाद में शव की शिनाख्त राजवीर की रूप में हुई और पुलिस जांच में चौंकाने वाली कहानी सामने आई.
हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह एक तरह से ब्लाइंड मर्डर था. पुलिस ने राजवीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया. वारदात में काम लिया गया हथौड़ा आरोपियों की निशानदेही से बरामद कर लिया गया. दोनों आरोपी को अरेस्ट करके जेल भिजवा दिया गया है.
पुलिस जांच और खुलासे की पूरी कहानी
घटना की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियांशु ग्राम रानानगंला थाना स्योहारा जिला बिजनौर ने 27 अप्रैल को शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पिता राजवीर सिंह की हत्या कर दी गई. इस तहरीर के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस को घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से 27 अप्रैल की सुबह मिली थी. जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात के शव को जिला अस्पताल हरिद्वार के मोर्चरी में रखवाया और उसकी शिनाख्त करवाई. घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु SSP हरिद्वार द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया. घटना स्थल के निरीक्षण व मौके पर फील्ड यूनिट टीम को मिले साक्ष्यों व डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस टीम मृतक के साथ शराब पीने वालों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी रही.
सख्ती बरतने पर पंकज ने उगला सच
विवेचना में प्रकाश में आए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम ने कलियर रोड के पास लकी हॉस्पिटल के बाहर बाइक पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति पंकज को मौके पर पकड़कर पूछताछ की तो शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, मगर बाद में सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया.
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पंकज ने बताया कि उसका राजवीर की बेटी से प्रेम संबंध है. वह उससे शादी करना चाहता था, परन्तु राजवीर के डर से प्रेमिका उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं हो रही थी. इसलिए उसने प्लान बनाकर राजवीर की हत्या कर दी. अपनी योजना के अनुसार पंकज ने 26 अप्रैल की शाम को अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बौंगला अण्डरपास के पापुलर के खेत में ले गया. वहां शराब पार्टी की और उसके बाद राजवीर के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी.
कौन हैं आरोपी?
पंकज कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी शर्मा वाली बिल्डिंग रोशनाबाद हरिद्वार (उम्र 26 वर्ष) और छोटे लाल पुत्र गंगा सागर निवासी हाल किरायेदार (लालू के मकान में) रोशनाबाद, निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार (उम्र 36 वर्ष) आरोपी है. पुलिस ने मौके से पंकज को तथा उसकी निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग पर इंतजार कर रहे छोटेलाल को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से उनके मोबाइल, मृतक का मोबाइल (जिससे ठेके पर शराब की ऑनलाइन पेमेंट की गई), मोटर साइकिल आदि बरामद किए गए.
यह भी पढ़ें- टाइगर रिजर्व में VIP शादी: मंत्री के बेटे के विवाह के लिए मंदिर में सजा पंडाल, वन विभाग ने उखाड़े टेंट
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड जाने वाले सावधान! अभी तप रहे पहाड़, कब होगी बारिश-बर्फबारी? जानें IMD अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं