विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2025

यूपी: घर छोड़कर जिस प्रेमी से मिलने गई थी युवती उसी ने दोस्त संग मिलकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक के उसी साथी ने नाबालिग के परिजनों को इन दोनों के प्रेम संबंध की बात बता दी. उसके बाद मुस्लिम युवक से बात करने पर परिजनों ने युवती की जमकर फटकार लगाई थी. फटकार के बाद नाराज होकर नाबालिग रात में अपने प्रेमी सैफ अली के पास मिलने पहुंच गई.

यूपी: घर छोड़कर जिस प्रेमी से मिलने गई थी युवती उसी ने दोस्त संग मिलकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुशीनगर में एक नाबालिग हिंदू युवती की हत्या उसके प्रेमी सैफ अली और उसके साथी इम्तियाज ने मिलकर की
  • युवती के प्रेमी सैफ अली और इम्तियाज के बीच युवती को लेकर विवाद था, जिससे दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था
  • युवती के परिजनों ने प्रेम संबंध के बारे में जानकर उसे फटकार लगाई, जिससे नाराज होकर वह रात में प्रेमी से मिलने चली गई

कुशीनगर में एक युवती की हत्या के खुलासा के दौरान ऐसा मामला सामने आया है जिसमें प्रेमी ही अपनी प्रेमिका का हत्यारा बन गया है. अपने जिस प्रेमी से मिलने युवती घर वालों की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी, उसी प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी. दरअसल, एक नाबालिग हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था. इन दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी. युवक का एक दोस्त भी उस नाबालिग से एक तरफा प्यार करने लगा था.

युवक के उसी साथी ने नाबालिग के परिजनों को इन दोनों के प्रेम संबंध की बात बता दी. उसके बाद मुस्लिम युवक से बात करने पर परिजनों ने युवती की जमकर फटकार लगाई थी. फटकार के बाद नाराज होकर नाबालिग रात में अपने प्रेमी सैफ अली के पास मिलने पहुंच गई. जहां सैफ ने अपने साथी इम्तियाज उर्फ टिंकू के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी. हत्या करके शव को देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना क्षेत्र के नहर में फेंक दिया था.

सोमवार को इस सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. हत्यारोपी सैफ और इम्तियाज दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार ने बताया है कि इस हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस की माने तो पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि मृतका का काफी समय से सैफ अली पुत्र मोहम्मद सरफुद्दीन, निवासी पिपरा कपूर, थाना कोतवाली हाटा, से बात-चीत एवं मिलना-जुलना था. इसकी पुष्टी सीडीआर के माध्यम से भी हुई है. इसी बीच इम्तियाज अहमद उर्फ टिंकू, पुत्र मोहम्मद मैनुद्दीन, निवासी वार्ड नं. 10, अंबेडकर नगर, थाना कोतवाली हाटा भी मृतका से बात-चीत करने लगा था.

इस बात को लेकर सैफ अली व टिंकू का आपस में झगड़ा भी हुआ था. 10 जुलाई को इसी विवाद के कारण पुनः इनके बीच में झगड़ा हुआ और सैफ अली ने इसी बात को लेकर मृतका को थप्पड़ मार दिया. टिंकू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मृतका के घर जाकर उसके परिजनों को यह बात बता दी. जिसको लेकर परिजनों द्वारा मृतका को डांटा और फटकारा गया, जिससे नाराज होकर मृतका घर से निकल गई और रात के अंधेरे में चकरी पट्टी नहर के पास चली गयी. जहां पर सैफ और टिंकू पहले से मौजूद थे. इन दोनों ने मिलकर मृतका का मुंह दबा कर हत्या कर शव को हाटा रजवाहा नहर में फेंक दिया. (उदय सिंह की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushinagar News, Uttar Pradesh News, UP Police, Lover Killed Girl With Friend, Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com