विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

विधानसभा नहीं इस माध्यम से योगी आदित्यनाथ बने रह सकते हैं मुख्यमंत्री 

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 4 खाली सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि गोरखपुर से सांसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उच्च सदन के सदस्य बन सकते हैं.

विधानसभा नहीं इस माध्यम से योगी आदित्यनाथ बने रह सकते हैं मुख्यमंत्री 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)
  • यूपी में विधान परिषद की 4 खाली सीटों पर होना है उपचुनाव
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बन सकते हैं उच्च सदन के सदस्य
  • 19 सितंबर तक राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 4 खाली सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि गोरखपुर से सांसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उच्च सदन के सदस्य बन सकते हैं. पिछली 19 मार्च को प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी को कार्यभार ग्रहण करने के 6 महीने के अंदर राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना है. यह अवधि 19 सितंबर को समाप्त हो रही है.

यह भी पढ़ें : सपा को लगा एक और झटका, विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयी ने दिया इस्तीफा

योगी और मौर्य लोकसभा के सदस्य
योगी के अलावा उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा मोहसिन रजा इस वक्त राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. योगी और मौर्य इस समय लोकसभा के सदस्य हैं. इन सभी को 19 सितंबर से पहले राज्य विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा. माना जा रहा है कि योगी विधान परिषद जाएंगे. अगर वह ऐसा करते हैं तो वह मायावती और अखिलेश यादव के बाद तीसरे ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो उच्च सदन की नुमाइंदगी करेंगे.

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के बयान से नाराज़ हो गए योगी आदित्‍यनाथ, कहा- 'भगवान उन्‍हें सद्बुद्धि दे'

VUDEO: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने सपा-बसपा में सेंध लगाई



4 सीटों पर उपचुनाव
विधान परिषद की जिन 4 सीटों पर उपचुनाव होना है, वे सपा सदस्यों बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल और अशोक बाजपेयी के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं. ये चारों अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं. चुनाव आयोग द्वारा इन सीटों पर उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना आगामी 29 अगस्त को जारी होगी. वहीं, नामांकन 5 सितंबर तक किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 6 सितंबर को होगी और नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 सितंबर होगी. मतदान 15 सितंबर को होगा. इसके तुरंत बाद मतगणना होगी. उपचुनाव की प्रक्रिया 18 सितंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी.

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com