विज्ञापन

भरी क्लास में बच्चों के सामने महिला टीचर को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

यूपी के लखीमपुर में क्लास में बच्चों के सामने एक महिला टीचर को गोली मारने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने उसके बाद खुद को भी गोली मार ली.

भरी क्लास में बच्चों के सामने महिला टीचर को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया
क्लास में बच्चों के सामने टीचर को मारी गोली. (Photo: NDTV)
लखीमपुर खीरी:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. शहर के चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में एक युवक हथियार लेकर क्लासरूम में घुस गया और बच्चों के सामने महिला शिक्षिका को गोली मार दी. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर मौत हो गई. वारदात के बाद स्कूल कैंपस में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. मृतक महिला टीचर की पहचान निशात फातिमा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक का नाम साउद बताया जा रहा है. साउद हथियार लेकर क्लासरूम में पहुंचा और बच्चों के सामने निषाद फातिमा को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

दोपहर स्कूल की छुट्टी से पहले 30 वर्षीय सऊद हथियार लेकर स्कूल के भीतर दाखिल हुआ. उसने पहले 28 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा से कुछ बातचीत की और फिर उसे बातों में लेकर स्कूल की दूसरी मंजिल पर ले गया. वहां पहुंचते ही दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और युवक ने शिक्षिका पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं. शिक्षिका के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी ने उसी असलहे से अपनी कनपटी पर गोली चला दी.

गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर स्कूल में भगदड़ मच गई. वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. डीएम अंजनी कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है.

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने क्लासरूम और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है. मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: हामिद अंसारी के बयान पर सियासत गर्म, CM योगी का तीखा पलटवार- "पूर्व उपराष्ट्रपति का बयान डरावना"

एसपी ख्याति गर्ग ने बताया की घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस स्कूल प्रशासन, शिक्षकों, चश्मदीदों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, पैरेंट्स और टीचर्स में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीकांड के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: ओवैसी ने यूपी में विपक्षी दलों से की हाथ मिलाने की पेशकश... जयंत की तारीफ और अखिलेश पर निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Lakhimpumar Kheri, Classroom, Classroom Firing Incident, Female Teacher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com