विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2018

यूपी के बलरामपुर में पत्रकार का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला

35 अंजनी का आज सुबह खून से लथपथ शव हर्निडीह इलाके के पास सड़क किनारे पाया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगा है कि मौर्य का जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद था.

यूपी के बलरामपुर में पत्रकार का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला
यूपी के बलरामपुर में पत्रकार का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला (प्रतीकात्मक फोटो)
बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में एक पत्रकार का खून से लथपथ शव आज सड़क के किनारे पाया गया. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार अंजनी मौर्य कल सुबह मोटरसाइकिल से अपने घर से निकले थे, मगर देर रात तक घर नहीं लौटे.

कानपुर : बिल्हौर में बदमाशों ने गोलियां बरसाकर पत्रकार की हत्या की

35 अंजनी का आज सुबह खून से लथपथ शव हर्निडीह इलाके के पास सड़क किनारे पाया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगा है कि मौर्य का जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद था.

बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच की जा रही है.

न्यूज एजेंसी- भाषा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balrampur, Journalist Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com