उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यूपी की ब्यूरोक्रेसी में खूब फेरबदल देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह अधिकारियों के तबादले किए हैं. एक अधिकारी एपीओ किया गया है. इस फेरबदल से कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी बदल गए हैं. साथ ही कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी धीरेंद्र सिंह सचान, विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश बनाया गया है. राकेश कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किया गया है.
आईएएस नंजनकर कमलाकिशोर देवभूषण, मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ बनाया गया है. राजेश कुमार, अपर आयुक्त, आगरा मंडल, आगरा को विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रतिमा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, आगरा को अपर आयुक्त, आगरा मंडल, आगरा नियुक्त किया गया है.

up ias transfer cdo azamgarh agra health department
Photo Credit: @UP Govt
अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात को मुख्य विकास अधिकारी, आगरा बनाया गया है. वहीं देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज को प्रतीक्षारत किया गया है. सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- मिर्जापुर पहुंचीं पूर्व DM दिव्या मित्तल, IAS से इस्तीफे के बाद राजा भैया से मुलाकात? अब दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं