विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2018

हार्दिक ने यूपी सरकार को 'बाबाओं की सरकार' बताया, राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भी घेरा

गुजरात के पाटीदार आरक्षण नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने उत्तर प्रदेश सरकार को 'बाबाओं की सरकार' बताया.

हार्दिक ने यूपी सरकार को 'बाबाओं की सरकार' बताया, राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भी घेरा
पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल. (फाइल फोटो)
लखनऊ: गुजरात के पाटीदार आरक्षण नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने उत्तर प्रदेश सरकार को 'बाबाओं की सरकार' बताया.  उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के बावजूद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं. हार्दिक प्रदेश के सीतापुर जिले में अगले माह दिसंबर में होने वाले युवा और किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि हार्दिक होंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक उत्तर प्रदेश में ऐसे कई सम्मेलन होंगे.
 
अपनी संक्षिप्त लखनऊ यात्रा के दौरान हार्दिक ने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश में बाबाओं की सरकार है, वह जनता का थोड़े ही भला करती है. मुख्यमंत्री गोरखपुर के पीठाधीश्वर हैं. उन्हें वहां भगवान की सेवा करनी चाहिए. भगवान की सेवा करते हैं फिर भी कहां कुछ कर पा रहे हैं.' एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी चुनाव लड़ने के बारे में कुछ नहीं सोचा है.

VIDEO: जहां अरविंद केजरीवाल ने कराया था खांसी का इलाज, अब वहीं तरोताजा हो रहे हैं हार्दिक पटेल
​
हार्दिक पटेल ने कहा कि भाजपा नीत सरकारों का साढ़े 10 साल का शासन हो गया है. 6 साल की अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार और साढे़ चार साल की वर्तमान केंद्र सरकार. उन्होंने कहा कि इन साढ़े 10 साल में राम मंदिर का कुछ हो ही नहीं पाया? उन्होंने कहा कि 'फिर भी (वे) कहते हैं कि कांग्रेस ने 78 साल में क्या किया? अच्छा हुआ कांग्रेस ने स्कूल-कॉलेज बनवाये. अगर कांग्रेस सरकार ने यह मूर्तिया बनवाई होती तो यह आईआईटी वगैरह कहां होते? मुझे लगता है कि मेरे देश का सारा युवा ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका चला जाता.'

यह भी पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले, पेट्रोल पंप का नाम बदलकर 'प्रधानमंत्री वसूली केंद्र' रखे तो कैसा रहेगा
​
उत्तर प्रदेश में जिलों के नाम बदलने के सवाल पर पाटीदार आंदोलन नेता ने कहा, 'मेरा भी नाम राम कर दो राम राज्य आ जायेगा. अगर नाम बदलने से देश का भला होता है तो देश के 125 करोड़ लोगों में से किसी का नाम राम कर दो किसी का नाम लक्ष्मण कर दो, किसी का नाम दशरथ रख दो तो राम राज्य आ जाएगा और देश का कल्याण हो जाएगा.'

VIDEO: आरक्षण के नाम पर सियासत?


उत्तर प्रदेश से संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा, 'नहीं अभी चुनाव लड़ने के बारे में सोचा नहीं है. लेकिन यह तो वक्त की बात है, कि कहां लड़ना है, किसके खिलाफ लड़ना है... मौका देखकर बताएंगे.' पाटीदार नेता से पूछा गया कि वह उत्तर प्रदेश में किसी राजनीति दल के समर्थन में कार्यक्रम कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि 'वह सत्ता के खिलाफ हैं. वह किसी पार्टी के साथ नहीं हैं, लेकिन जो भी पार्टियां सत्ता के खिलाफ हैं, हम उन सभी के साथ हैं. अभी मेरा काम युवाओं और किसानो को जागरूक करना है, इसलिये लोकसभा चुनाव तक प्रदेश में कई कार्यक्रम करूंगा.' 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Patel, Hardik Patel On Ram Mandir, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com