विज्ञापन

10वीं-12वीं में थर्ड डिवीजन वाले ने यूपी PCS में कर दिया टॉप, सीएम योगी ने किया जिक्र

Yogi Adityanath Job Letter: सीएम योगी ने UPSSSC की परीक्षा में चुने गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं. उन्होंने इस दौरान पिछली सरकारों के दौरान हुई परीक्षाओं का जिक्र किया.

10वीं-12वीं में थर्ड डिवीजन वाले ने यूपी PCS में कर दिया टॉप, सीएम योगी ने किया जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया फर्जीवाड़े का जिक्र

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम चल रहा है. इसी के तहत UPSSSC की परीक्षा में चुने गए 1,594 अभ्यर्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति-पत्र दिए. इस दौरान सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर हमला बोला और कहा कि 2017 से पहले एक भी भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी. उन्होंने एक ऐसे मामले का जिक्र किया, जिसमें तमाम परीक्षाओं में थर्ड डिवीजन लाने वाले उम्मीदवार ने यूपी पीसीएस में टॉप कर दिया और एसडीएम बन गया. उन्होंने कहा कि आज ये फर्जीवाड़ा पूरी तरह से खत्म हो गया है. 

पहले टॉप करवाया जाता था - सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पहले एक भी भर्ती ईमानदारी के साथ नहीं होती थी. 2015-16 के दौरान आपने देखा होगा उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का एक परिणाम आया था. जो टॉपर था, वो हाईस्कूल में थर्ड डिवीजन था, इंटरमीडिएट थर्ड डिवीजन, यूजी की जो डिग्री ली थी उसमें भी थर्ड डिवीजन और यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन में एसडीएम और टॉप कर गया. टॉप किया नहीं टॉप करवाया गया था. इसीलिए जब मैं आपके चेहरे की चमक को देख रहा हूं, ये चमक केवल आपके चेहरे की नहीं है, ये नए यूपी की चमक है."

'मुन्नाभाई लेकर जाते थे नियुक्ति पत्र'

पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, कई ऐसी परीक्षाएं थीं, जिनमें परीक्षा तो आप देते थे, लेकिन मुन्नाभाई नियुक्ति पत्र लेकर जाते थे. ये हाल किसी एक विभाग में नहीं, बल्कि हर विभाग में यही स्थिति थी. सीएम योगी ने कहा कि यूपी पर ही मुन्नाभाई MBBS फिल्म आधारित थी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर 2017 से पहले ये भर्ती आई होती तो आप लोगों में से शायद ही किसी को ये नियुक्ति पत्र मिलता. तब आपकी मेहनत की कोई कीमत नहीं थी. तब एक भी भर्ती ईमानदारी के साथ नहीं होती थी. अब उत्तर प्रदेश की नई पहचान ने युवाओं को नई उड़ान देने का काम किया है. हमने पिछले 9.5 साल में करीब 10 लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं. 

यह भी पढ़ें | यूपी TGT भर्ती में बड़ा बदलाव: 2 साल की डिग्री वालों को भी आवेदन का मौका, कल आखिरी तारीख

यह भी पढ़ें | UGC NET के लिए परीक्षा शहर बदलने का मौका, करना होगा ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath Appointment Letters, UP Jobs, UP PCS Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com