विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2019

यूपी सरकार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी ने उठाया 'सोनभद्र हत्याकांड' का सियासी फायदा, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये पेश की मजबूत दावेदारी

यूपी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना का सियासी फायदा उठाया.

यूपी सरकार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी ने उठाया 'सोनभद्र हत्याकांड' का सियासी फायदा, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये पेश की मजबूत दावेदारी
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
  • उपेंद्र तिवारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर साधा निशाना
  • कहा- प्रियंका गांधी ने उठाया 'सोनभद्र हत्याकांड' का सियासी फायदा
  • 'कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये पेश की मजबूत दावेदारी'
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी (Upendra Tiwari) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा पर हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना का सहारा लेकर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के लिये अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री तिवारी ने शनिवार रात कहा कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना के जरिये सियासी लाभ उठाने की कोशिश की है. इस समय कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली है और प्रियंका ने सोनभद्र कांड के पीड़ितों से मिलने के बहाने सियासी ड्रामा करके यह दिखाने की कोशिश की है कि कांग्रेस में उनसे मजबूत नेता कोई और नहीं है और पार्टी अध्यक्ष पद के लिये उनका दावा सबसे जोरदार है.

अंशुला कांत ने किया भारत का नाम रोशन, बनीं विश्व बैंक की पहली महिला प्रबंध निदेशक

 उन्होंने यह भी कहा कि जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं तो प्रियंका भी आशान्वित हैं कि वह भी पार्टी प्रमुख बन सकती हैं. तिवारी ने कहा कि सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए प्रियंका को धैर्य रखना चाहिए था और मामला शांत होने तक सोनभद्र जाने से परहेज करना चाहिए था.

कोलकाता की मेगा रैली से 2021 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत करेंगी ममता बनर्जी

 सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम मुसलमानों के मसीहा नहीं हैं. उन्हें किसी ने यह इजाजत नहीं दी है कि वे किसानों और गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लें. मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आजम के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से इनकार करते हुए कहा कि सरकार विधि सम्मत तरीके से अपना काम कर रही है. (इनपुट:भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonbhadra Massacre, Upendra Tiwari, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com