विज्ञापन

UP के पूर्व सीएम के बेटे को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने तारीख भी बताई, अब ढूंढ रही पुलिस

UP News: पीड़ित की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने तत्काल घटना को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन इटारसी (मध्य प्रदेश) में ट्रेस हुआ. पुलिस का कहना है कि टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं. जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी. 

UP के पूर्व सीएम के बेटे को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने तारीख भी बताई, अब ढूंढ रही पुलिस
बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी. (AI फोटो)
  • गोखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा के बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह और सहयोगियों को जान से मारने की धमकी मिली है
  • धमकी देने वाले ने एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर से कॉल कर 9 मई को हमला करने की चेतावनी दी
  • धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के बेटे और कैंपियरगंज विधानसभा से बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह और उनके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी मिली है.आरोपी ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर कॉल कर कहा कि वह विधायक और उनके सहयोगियों को 9 मई को जान से मार देगा.धमकी के बाद विधायक के सहयोगी ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी.

बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी

वहीं धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है. पुलिस को सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन इटारसी (मध्य प्रदेश) मिली है. पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तारी कर लिया जाएगा. 

बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह

बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह

गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के नगर पंचायत चौमुखा वार्ड नं-3 शक्तिनगर के नवीन सिंह आरोप लगाया कि स्थानीय नगर पंचायत वार्ड नं- 1 (पठनपुरवा बड़का) निवासी रजनीकान्त ने रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल पर कॉल किया. उसने क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी और उनके सहयोगी समशेर सिंह के साथ ही नवीन के पिता, चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह को 9 मई को जान से मारने की धमकी दी.

Latest and Breaking News on NDTV

फोन पर सभी के लिए अपशब्द शब्दों का प्रयोग किया. जिसका ऑडियो और वीडियो भी मौजूद है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो हा है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है. पीड़ित ने बताया कि उसके पिता की तबीयत बहुत खराब है. पूरा परिवार सदमे में है. पीड़ित की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने तत्काल घटना को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन इटारसी (मध्य प्रदेश) में ट्रेस हुआ. पुलिस का कहना है कि टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं. जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी. 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी अप्रैल के आखिर में यूपी को देने जा रहे बड़ी सौगात, जानें कैसे बदल जाएगी देश की तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Gorakhpur News, Bjp Mla Threaten Call, Bjp Mla Fateh Bahadur Singh Threaten Call, Campierganj Mla Threaten Call
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com