विज्ञापन

पीएम मोदी अप्रैल के आखिर में यूपी को देने जा रहे बड़ी सौगात, जानें कैसे बदल जाएगी देश की तस्वीर

UP News: यूपीडा की तरफ़ से विकसित गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में उभर रहा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप देने में अदाणी इंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

पीएम मोदी अप्रैल के आखिर में यूपी को देने जा रहे बड़ी सौगात, जानें कैसे बदल जाएगी देश की तस्वीर
पीएम मोदी जल्द यूपी को देंगे बड़ी सौगात.
  • PM मोदी अप्रैल के अंत में वाराणसी और हरदोई के दौरे पर रहेंगे और दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे
  • 28 अप्रैल को वाराणसी में 50 हजार महिलाओं को नारी शक्ति महोत्सव में संबोधित करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे
  • 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे जो प्रयागराज से मेरठ तक फैला है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आख़िर में यूपी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम यूपी को बहुत बड़ी सौगात देने वाले हैं. ये सौगात है गंगा एक्सप्रेसवे की.पीएम 28 और 29 अप्रैल को वाराणसी और हरदोई के दौरे पर आ रहे हैं. 28 अप्रैल को वाराणसी में महिलाओं से जुड़े एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे और अगले दिन गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

पीएम वाराणसी में महिलाओं को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर करीब 50 हज़ार महिलाओं को संबोधित करेंगे.दोपहर 3 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे बरेका पहुंचेगे. बरेका में वे नारी शक्ति महोत्सव में 50 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे. पीएम वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन हरदोई जाएंगे.

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम के हाथों होगा. ये एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मेरठ तक को जोड़ेगा. ये प्रयागराज से शुरू होकर गंगा के किनारे से होते हुए मेरठ तक जाएगा. इसको आगे हरिद्वार तक ले जाने की योजना है. यह एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है.

गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी देश की तस्वीर

यूपीडा की तरफ़ से विकसित गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में उभर रहा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप देने में  अदाणी इंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. समूह ने बदायूं से प्रयागराज तक 464 किलोमीटर (करीब 80%) हिस्से का निर्माण कार्य किया है.

गंगा एक्सप्रेसवे के बारे में जानें

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को तीन प्रमुख खंडों में बांटा गया है. पहला बदायूं से हरदोई, जो 151.7 किमी लंबा है. दूसरा हरदोई से उन्नाव, जो 155.7 किमी की लंबाई वाला है. तीसरा उन्नाव से प्रयागराज के बीच, जो 157 किमी लंबा है. फिलहाल ये छह लेन एक्सप्रेसवे है, जो भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है.

रोजगार मिलेगा, सफर आसान होगा

इस एक्सप्रेसवे से आम लोगों का सफर तो आसान होगा ही साथ ही इसके किनारे बनने वाले औद्योगिक गलियारों से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. युवाओं को अपने ही शहरों में कामकाज मिलेगा. स्थानीय स्तर पर ही उद्योग के अवसर मिलेंगे.  

गंगा एक्सप्रेसवे 518 गांवों को जोड़ेगा 

यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा. इस दौरान मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत 518 गांवों को जोड़ेगा. भविष्य में इसक योजना अमरोहा-बिजनौर के रास्ते हरिद्वार से जोड़ने की भी है.

ये भी पढ़ें-भारत-कोरिया में कई समझौते, 2030 तक 50 अरब डॉलर का होगा कारोबार; PM मोदी और ली की बैठक में अहम फैसले

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com