विज्ञापन

घड़े का जवाब घड़े से... मुजफ्फरनगर में SP ने फोड़ा 'बीजेपी के पाप का घड़ा', लगे मुर्दाबाद के नारे

समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने काले रंग के मटके पर ‘बीजेपी के पाप का घड़ा’ लिखकर उसे हथौड़े से फोड़ा.

घड़े का जवाब घड़े से... मुजफ्फरनगर में SP ने फोड़ा 'बीजेपी के पाप का घड़ा', लगे मुर्दाबाद के नारे
मुजफ्फरनगर में बीजेपी के खिलाफ एसपी का अनोखा प्रदर्शन (Photo: NDTV)
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. एसपी दफ्तर पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने काले रंग के मटके पर ‘बीजेपी के पाप का घड़ा' और ‘10 साल यूपी-बिहार का' जैसे स्लोगन लिखे. इसके बाद सपा नेता शमशेर मलिक ने हथौड़े से मटका फोड़ा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए. गौर करने वाली बात है कि पिछले दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समाजवादी  पार्टी के नाम का घड़ा फोड़ा था.

एसपी नेता शमशेर मलिक ने कहा कि बीजेपी के 'पाप का घड़ा' भर चुका है और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता वोट की चोट से इस घड़े को फोड़ने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा समाजवादी पार्टी पर लगाए गए आरोपों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV
शमशेर मलिक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी और महिलाएं सहित समाज का हर वर्ग परेशान है. उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसान समस्याओं, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.

'समाजवादी पार्टी बनाएगी सरकार...'

एसपी लीडर ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पीडीए समाज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी.

प्रदर्शन के दौरान असद पाशा, नूर हसन सलमानी, संदीप पाल, वसीम राणा, सन्नवर खान, नदीम मलिक, नावेद रंगरेज, सलमान त्यागी, इमरोज पायलट, आयुष चौधरी, अनुज गुर्जर, रविकांत त्यागी समेत बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की.

यह भी पढ़ें | UP के लिए बीजेपी का खास प्लान, मेरठ और सहारनपुर जा रहे नितिन नबीन, पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर नजर

'देश का नौजवान जाग चुका है...'

समाजवादी पार्टी के नेता शमशेर मलिक ने NDTV के साथ बातचीत में बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के द्वारा समाजवादी पार्टी के नाम से एक घड़ा फोड़ा गया था. उसके विरोध में आज हमने भारतीय जनता पार्टी के 10 साल के पापों का घड़ा फोड़ने का काम किया है.

उन्होंने आगे कहा कि इस घड़े के अंदर वोट चोरी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा और बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दे हैं. इन मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी की जमीन खिसक चुकी है और उनके नेता हताश और निराश हो चुके हैं. आने वाले 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता वोट के चोट से इनके पाप के घड़े को फोड़ने का काम करेगी. 

शमशेर मलिक ने कहा, "आज देश का नौजवान जाग चुका है. पूरा विपक्ष आज धरना प्रदर्शन कर रहा है. क्योंकि सभी को पता है कि भारत का चुनाव आयोग बीजेपी का चुनाव आयोग बन गया है. पूरे प्रदेश में आंदोलन हो रहे है."

उन्होंने आगे कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार जाएगी तभी खुशहाली आएगी. आज नौजवान, महिला, छात्र, व्यापारी सभी वर्ग अपना मन बना चुके हैं कि 2027 में वोट की चोट से बीजेपी का घड़ा फोड़ने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें | गेस्ट हाउस कांड से मुजफ्फरनगर दंगा तक... सपा के स्थापना दिवस पर बीजेपी ने फोड़ा 'सपा के पाप का घड़ा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Samajwadi Party, Muzaffarnagar, BJP, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com