- यूपी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पश्चिम यूपी से चुनावी अभियान की शुरुआत की है
- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर जाकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
- नितिन नवीन क्षेत्रीय पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों संग बैठक कर बूथ और जिला स्तर पर रणनीति पर चर्चा करेंगे
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनावी कार्यक्रम का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है. पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने चुनावी अभियान का आगाज करने जा रही है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो चुके हैं. वह 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर पहुंचकर संगठन की तैयारी की बारीकियों को परखेंगे. बीजेपी की नजर वेस्ट यूपी की उन 71 सीटों पर है, जो किसी भी पार्टी की हार-जीत में अहम भूमिका निभाती हैं.
मेरठ और सहारनपुर जा रहे नितिन नबीन
नितिन नबीन मेरठ और सहारनपुर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे. वह 21 सितंबर को मेरठ जाएंगे और 22 सितंबर को सहारनपुर में रहेंगे. नितिन नवीन दोनों ही जगहों पर बूथ, शक्ति केंद्र, जिला, मंडल स्तर पर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बता दें कि अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार पश्चिम यूपी जा रहे हैं.
पश्चिम यूपी से होती है बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत
बता दें कि बीजेपी हर चुनाव के अभियान की शुरुआत पश्चिम से ही करती आई है. साल 2014 में भी विधासभा चुनाव के लिए अभियान का आगाज सहारनपुर से हुआ था. इसी तरह 2017, 2022 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोक सभा चुनाव में भी बीजेपी ने सहारनपुर से ही चुनावी अभियान की शुरुआत की थी. 71 विधानसभा सीटों वाला पश्चिम यूपी बीजेपी के लिए खास महत्व रखता है. इस बार बीजेपी आरएलडी के साथ गठबंधन में चुनावी मैदान में उतरेगी.
बीजेपी के तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पीएम मोदी और सीएम योगी के कामकाज को लेकर भरोसा जताया कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पिछले 12 सालों में किए गए कार्यों और CM योगी आदित्यनाथ के पिछले 10 सालों में किए गए कार्यों के आधार BJP निश्चित रूप से यूपी फतह करेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बनारस को एक मॉडल के रूप में विकसित किया है, और 'बनारस मॉडल' वास्तव में एक मिसाल बनेगा.
ये Video भी देखें:|UP election 2027 : 27 के लिए योगी ने खोला खजाना, महिलाओं को मिलेगा 1 लाख रुपये?| Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS
ये भी पढे़ं-'बीजेपी रास्ता बंद करेगी तो सपा के बारे में सोचेंगे', यूपी चुनाव से पहले पाला बदलेंगे संजय निषाद?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं