विज्ञापन

सीट के मामले में रिस्क नहीं ले सकते; समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से मीटिंग के बाद ऐसा क्यों कहा

सपा ने रामगोपाल यादव की लीडरशिप में सीटों पर चर्चा के लिए एक टीम बनाई है. इसी तरह कांग्रेस ने भी आराधना मिश्रा मोना, इमरान मसूद जैसे नेताओं की एक टीम गठित की है.

सीट के मामले में रिस्क नहीं ले सकते; समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से मीटिंग के बाद ऐसा क्यों कहा
  • उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है
  • पहली बैठक प्रमोद तिवारी के घर पर केवल पंद्रह मिनट चली और बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हुई
  • सपा ने स्पष्ट किया है कि जिताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और केवल समझौते के लिए सीटें नहीं छोड़ेंगे
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है. कांग्रेस की डिमांड लिस्ट लंबी है तो वहीं सपा ने जिताऊ फैक्टर पर बने रहने की बात कही है. इस बीच दोनों दलों के बीच आज प्रमोद तिवारी के घर पर पहले राउंड की मीटिंग हुई. यह बैठक महज 15 मिनट ही चल पाई और बिना किसी आश्वासन के ही समाप्त हो गई. अब सपा सूत्रों का कहना है कि हम कांग्रेस से गठबंधन करेंगे, लेकिन सीटों को लेकर उसे थोड़ा नरम रुख दिखाना होगा. सपा का कहना है कि यदि कांग्रेस किसी सीट पर जीत की स्थिति में नहीं दिखती तो हम उसे वह सीट नहीं दे सकते.

सपा सूत्र ने NDTV से कहा, 'यदि किसी सीट पर SP का सिटिंग उम्मीदवार है और कांग्रेस वहां एंटी-इंकम्बेंसी का तर्क देती है, तो पार्टी उसी सीट पर किसी दूसरे समाजवादी उम्मीदवार को उतारने पर विचार कर सकती है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने करीब 140 सीटों की सूची दी है, लेकिन सीटों के बंटवारे में सबसे बड़ा आधार जीत की संभावना होगी. सपा नेतृत्व का मानना है कि गठबंधन की सफलता अधिकतम सीटें जीतने में है, इसलिए केवल राजनीतिक समझौते के लिए मजबूत सीटें छोड़ने का सवाल नहीं है.'

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम सीटों में रिस्क नहीं ले सकते. कांग्रेस ने भले ही हमें करीब 140 की लिस्ट दी है, लेकिन हमारी प्राथमिकता में जिताऊ फैक्टर होगा. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर हम नहीं चाहते कि कोई रिस्क लिया जाए. दरअसल सपा ने रामगोपाल यादव की लीडरशिप में सीटों पर चर्चा के लिए एक टीम बनाई है. इसी तरह कांग्रेस ने भी आराधना मिश्रा मोना, इमरान मसूद जैसे नेताओं की एक टीम गठित की है. इस टीम की लीडरशिप खुद प्रियंका गांधी कर रही हैं. वही सपा का संदेश हाईकमान तक पहुंचाएगी और पूरी डील का माध्यम बनेंगी.

बता दें कि कांग्रेस की डिमांड को लेकर सपा असहज दिख रही है. पहले अखिलेश यादव ने खुद एक आयोजन में कहा था कि कांग्रेस ने 181 सीटें मांगी हैं. इसे लेकर कांग्रेस का कहना था कि इस बात को सार्वजनिक तौर पर नहीं कहना चाहिए था. चर्चा यह भी रही है कि सपा 60 से 70 सीटें ही देना चाहती है. यही नहीं वह कुछ सीटों पर कांग्रेस के सिंबल पर ही अपने कैंडिडेट भी देना चाहती है. सपा का कहना है कि ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि वह भाजपा से सीधे मुकाबले कमजोर पड़ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samajwadi Party, Samajwadi Party NEWS, Congress News, UP Assembly Elections, UP Vidhan Sabha Chunav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com