विज्ञापन

मौसम है चुनावी, यूपी के डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर देखिए

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर बीजेपी के सभी दिग्गज नेता तैयारियों में जुटे हैं. इस बीच राज्य के दो डेप्युटी सीएम की एक तस्वीर सामने आई है.

मौसम है चुनावी, यूपी के डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर देखिए
ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य (फोटो- एक्स हैंडल)
  • यूपी में विधानसभा चुनाव में अभी करीब 5 महीने का वक्त है
  • डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की एक तस्वीर आई है सामने
  • दोनों नेता छाता पकड़े हुए हैं, ब्रजेश पाठक ने इस तस्वीर को एक्स पर पोस्ट किया है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी करीब 5 महीने का वक्त है. लेकिन बयानों, फोटो और वीडियो के जरिए संदेश दिए जा रहे हैं या पहुंचाए जा रहे हैं. आज ऐसी ही एक तस्वीर यूपी के दो डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की सामने आई है. बारिश के मौसम में छाते के नीचे ली गई ये तस्वीर राज्य की सियासी तस्वीर की कहानी भी कहती दिख रही है. यूपी की सियासत में ब्राह्मण और ओबीसी नेता की एकसाथ फोटो वैसे तो नॉर्मल लग रही है. लेकिन कहते हैं न सियासत में कोई भी चीज अनायस नहीं होती है. 

तो क्या है संदेश?

सियासत में कई चीजें संकेतों की भाषा में कही जाती हैं. शायद बीजेपी के ये दोनों नेता अपने वोटर्स को कोई संदेश देना चाह रहे हों. पिछले कुछ समय से यूपी में ब्राह्मणों की नाराजगी की खबरें गाहे-बगाहे सामने आती रही हैं. क्या ये तस्वीर अखिलेश यादव के पीडीए का तोड़ है? इसपर कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी. लेकिन ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बीजेपी अपने सारे सामाजिक समीकरणों को दुरुस्त करने में जुटी हुई है. ब्रजेश पाठक ने इस तस्वीर को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है.. आज लखनऊ स्थित माननीय मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक के उपरांत माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के साथ स्नेहिल व अविस्मरणीय क्षण.

Latest and Breaking News on NDTV

फोटो में क्या है?

फोटो में डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक धोती और कुर्ता में हैं वहीं, केशव मौर्य पायजामा और कुर्ते में दिख रहे हैं. साथ ही उन्होंने भगवा सदरी भी पहन रही है. दोनों छाता पकड़े दिख रहे हैं. खास बात ये है कि दोनों नेता छाते का हैंडल मिलकर पकड़े हुए हैं. दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते आगे बढ़ रहे हैं. हल्की-हल्की पड़ रही बारिश के बीच ये तस्वीर यूपी की सियासत में क्या संकेत दे रही है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा. लेकिन फिलहाल मॉनसून के मौसम में ये तस्वीर रोचक जरूर है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brajesh Pathak, Keshav Maurya, Yogi Aadityanath, UP Elecitons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com