विज्ञापन

माइक्रो मैनेजमेंट, पेशेवर और कारोबारी समूहों पर नजर.. बीजेपी ने यूपी में मिशन 2027 के लिए बना लिया बड़ा प्लान

बीजेपी ने यूपी में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए प्लान तैयार कर लिया है. पार्टी बूथ मैनेजमेंट पर खास ध्यान देने जा रही है.

माइक्रो मैनेजमेंट, पेशेवर और कारोबारी समूहों पर नजर.. बीजेपी ने यूपी में मिशन 2027 के लिए बना लिया बड़ा प्लान
यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने बना लिया है बड़ा प्लान
NDTV
  • बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए राज्य में बड़ा प्लान तैयार किया है
  • पार्टी पेशेवरों और कारोबारियों तक पहुंच बढ़ाने की बनाई है रणनीति
  • पार्टी नेता वीडी शर्मा प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ बैठक करने वाले हैं
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने बड़ा प्लान तैयार कर लिया है. गृह मंत्री अमित शाह के राज्य के दौरे के कुछ दिन बाद ही पार्टी ने चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट का खाका तैयार कर लिया है. पार्टी ने बूथ से लेकर समाज के अलग-अलग वर्गों तक सक्रिय होने की रणनीति तैयार कर ली है. समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले पर भी बीजेपी प्लान बना लिया है. 

वीडी शर्मा ने संभाला अभियान 

पार्टी के राष्ट्रीय संकुल के संयोजक वीडी शर्मा ने पार्टी के प्रचार और संपर्क का अभियान संभाल लिया है. शर्मा आज लखनऊ पहुंच रहे हैं. इसके बाद वो प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजकों की बैठक करेंगे. इसी बैठक में पार्टी जातीय एवं सामाजिक समीकरण साधने पर भी बनेगी रणनीति. 

पेशेवर और कारोबारियों तक बढ़ाएगी पहुंच 

पार्टी इस बार पेशेवर और कारोबारियों तक सीधी पहुंच की तैयारी में जुटी है. हर प्रकोष्ठ को उसके प्रभाव क्षेत्र के हिसाब से स्थानीय नेटवर्क तैयार करने की रणनीति बन रही है. बीजेपी छोटे-छोटे सामाजिक समूहों, जाति और पेशेवर समुदायों के बीच पैठ बनाने की कोशिश में जुटी है. 

बताया जा रहा है कि आरएसएस भी यूपी और पंजाब दोनों जगह एक्टिव चुकी है. आरएसएस की खास नजर इन दो प्रदेशों पर है. संघ यूपी में लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार के लिए मदद करने की तैयारी में है. उधर, कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, जहां तीसरी बार राज्य में कमल खिलेगा. गौरतलब है कि यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी चुनावों की तैयारी में पूरी ताकत से जुट गई है. 

यह भी पढ़ें | विपक्ष विरोध प्रदर्शनों में बिजी और भाजपा ने यूपी में बनाया 'प्लान 40', PM मोदी और अमित शाह जुटेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Election, Yogi Aadityanath, Akhileh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com