संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को अपनी बेटी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की. प्रियंका ने यहां अतिथिगृह में नेताओं- कार्यकर्ताओं सबसे अलग-अलग मुलाकात की और सबकी बात सुनीप्रियंका ने अलग-अलग जिलाध्यक्षों और समन्वयकों से भी बातचीत की और उनसे फीडबैक लिया.
भारत में होने वाली धार्मिक हिंसा पर ट्रंप प्रशासन ने कहा- गुनहगारों को जवाबदेह ठहराए
सूत्रों ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने की बात कही है. वहीं कुछ बड़े नेताओं ने 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की. सूत्रों के अनुसार, "बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि अब कांग्रेस किसी तरह का गठबंधन नहीं करेगी." पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी 12 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी.
पाक फौज पूरी तरह से सक्षम, किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार : जनरल बाजवा
इससे पहले अमावां ब्लॉक क्षेत्र के दाऊद नगर में काफिले के पहुंचते ही कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा का भव्य स्वागत किया. इसके बाद काफिला गेस्ट हाउस पहुंचा. उनके स्वागत को लेकर गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मजमा लगा गया.
इनपुट- IANS
Video: कांग्रेस को अगले दो महीनों में मिलेगा नया अध्यक्ष-सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं