विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

यूपी जगह तलाशने के लिए कांग्रेस शुरू करेगी 'आओ चलें गांव-मोहल्ले की ओर'

यूपी में कांग्रेस अपने 'हक मांगो अभियान' के तहत 'आओ चलें गांव-मोहल्ले की ओर' कार्यक्रम शुरू करने जा रही है.

यूपी जगह तलाशने के लिए कांग्रेस शुरू करेगी 'आओ चलें गांव-मोहल्ले की ओर'
कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने खोये हुए जनाधार को वापस लाने में जुट गई है. राज्य कांग्रेस इकाई अपने 'हक मांगो अभियान' के तहत 'आओ चलें गांव-मोहल्ले की ओर' कार्यक्रम शुरू करने जा रही है. यह कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के ब्लाकों, वार्डो, न्यायपंचायतों, गांवों, मुहल्लों में आगामी दो माह तक चलाया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस जन आंदोलन के प्रभारी स्वयं प्रकाश गोस्वामी ने जन आंदोलन की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया.

पढ़ें: लखनऊ में खुला अनोखा बैंक : यह है 'स्टेट बैंक ऑफ टमाटर', लॉकर में रखिए, लोन पर लीजिए

स्वयं प्रकाश गोस्वामी ने हक-मांगो अभियान के तहत 'आओ चलें गांव-मोहल्ले की ओर' कार्यक्रम के लिए शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में फतेहपुर जिले के लिए रथ को झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत कर दी.

पढ़ें:  किसानों की समस्या पर यूपी के अधिकारियों से बात करने के लिए लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी

इसके तहत कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव व शहर के अंतर्गत वार्ड एवं मोहल्लों तक जाकर वहां की जनसमस्याओं को रजिस्टर में नोट करेंगे व उनके समाधान के लिए ग्राम प्रधान अथवा सभासद से संपर्क करेंगे. इस दौरान चौपाल लगाकर कांग्रेस के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी.

बच्चों की हत्यारी है यूपी की योगी सरकार : राज बब्बर

गोस्वामी ने कहा कि जन आंदोलन के सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रभार वाले मंडल एवं जनपद में पूरी ताकत के साथ 'आओ चलें गांव-मोहल्ले की ओर' अभियान को चलाकर आम जनता के बीच केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करना है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com