विज्ञापन

यूपी में आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर पुतिन ने जताया दुख, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश

उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर हरिकेश भास्कर के मुताबिक, इस आंधी-तूफान की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. 104 लोगों की मौत की खबर है. 52 घायल हैं. 98 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है. 130 से ज्यादा मवेशी भी मारे गए हैं.

यूपी में आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर पुतिन ने जताया दुख, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश

उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया. करीब 19 जिलों में नुकसान की खबर है. 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस आपदा पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी संवेदना जताई है. पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को संवेदना संदेश भेजा है. 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उत्तर प्रदेश में इस प्राकृतिक आपदा में जान-माल के भारी नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. रूस के विदेश मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट पुतिन के मैसेज में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में आपदा से बड़े पैमाने पर हुई तबाही को लेकर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति अपनी चिंता भी जाहिर की.

Latest and Breaking News on NDTV

रूसी राष्ट्रपति ने खासतौर से उन परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है. उन्होंने संदेश में लिखा कि इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी सहानुभूति है. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

इससे पहले, आंधी-तूफान से उत्तर प्रदेश में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए रिलीफ कमिश्नर हरिकेश भास्कर ने बताया कि इस आपदा में प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 4 लोग बिजली गिरने से मारे गए. 52 लोग घायल हुए हैं. इस आपदा में पशुओं को भी काफी नुकसान हुआ है. 130 से ज्यादा मवेशियों की मौत की खबर है. 98 से ज्यादा घरों को भी नुकसान पहुंचा है. 

देखें- समय से 5 दिन पहले इस तारीख को आएगा मॉनसून, बेमौसम बारिश के बीच मौसम विभाग ने दी एक और गुड न्यूज

इस प्राकृतिक आपदा पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और डीएम समेत अन्य अधिकारियों को तुरंत प्रभावित स्थलों पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जा सके. सीएम ने सभी जिलों से हर तीन घंटे में स्टेटस रिपोर्ट भेजने को भी कहा है. 

देखें- टीनशेड के साथ हवा में कैसे उड़ गए बरेली के नन्हे मियां, खुद बता दी मौत को टक से छूकर आने की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vladimir Putin, Uttar Pradesh Cyclone, Uttar Pradesh Storm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com