विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2018

यूपी : बीजेपी विधायक संगीत सोम पर आरोप, काम दिलाने के लिए रिश्वत के रूप में 43 लाख रुपये लिये 

यूपी बीजेपी के विधायक संगीत सोम पर उनकी पार्टी के ही एक नेता ने काम दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है.

यूपी : बीजेपी विधायक संगीत सोम पर आरोप, काम दिलाने के लिए रिश्वत के रूप में 43 लाख रुपये लिये 
संजय प्रधान नाम के व्यक्ति का कहना है कि संगीत सोम ने सरकारी कॉलेज बनाने का ठेका दिलाने के नाम पर 43 लाख रुपये मांगे थे.
  • संगीत सोम पर उन्हीं की पार्टी के एक नेता ने लगाया आरोप
  • काम दिलाने के नाम पर तीन किश्तों में लिये 43 लाख रुपये
  • अब पैसे लौटाने में आनाकानी, पुलिस में की गई शिकायत
नई दिल्ली: यूपी बीजेपी के विधायक संगीत सोम पर उनकी पार्टी के ही एक नेता ने काम दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. संजय प्रधान नाम के इस व्यक्ति का कहना है कि मेरठ के दादरी में सरकारी कॉलेज बनाने का ठेका दिलाने के नाम पर संगीत सोम ने 43 लाख रुपये मांगे थे. तीन किश्तों में रकम दी गई, लेकिन जब ठेका नहीं मिला और बार-बार मांगने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई तो उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से कर दी. एसएसपी ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं. मेरठ के घाट गांव के प्रधान संजय रात्रि में SSP आवास पहुंचे. जहां उन्होंने एक लिखित शिकायत दी. जिसमें भाजपा के सरधना सीट के विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए. मीडिया से बातचीत करते हुए संजय प्रधान ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग में ठेकेदारी का काम भी करते हैं. मेरठ के दादरी में सरकारी कॉलेज बनाने का ठेका दिलाने के एवज में विधायक संगीत सोम ने 43 लाख रुपए की मांग की.  यह रकम तीन किश्तों में दी गई.  जिसमें एक बार उनके पीए को एक बार उनके भाई को और तीसरी बार एक होटल के मालिक को दिलाई गई.  

यह भी पढ़ें : विवादित बयानों को लेकर मशहूर बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कोर्ट से लगाई जेड प्लस सिक्योरिटी की गुहार

इस मामले में विधायक ने खुद फोन करके रकम देने के लिए कहा, लेकिन जब ठेका नहीं मिला तो फिर ठेकेदार ने अपनी रकम वापस मांगी. इस पर विधायक के गुर्गों ने उन्हें टरकाना शुरू कर दिया. जिसके बाद अब ठेकेदार खुद विधायक के खिलाफ शिकायत लेकर एसएसपी आवास पहुंच गए. एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं. मामले की जांच खुद एसपी देहात राजेश कुमार करेंगे. अगर इस शिकायत में तथ्य पाए गए तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले भी संगीत सोम रुपयों के लेनदेन के विवाद में कई बार फंस चुके हैं. इसके अलावा संगीत सोम का विवादित बयानों से भी पुराना नाता है. कई बार वह पार्टी के खिलाफ और कई बार पार्टी उनके खिलाफ खड़ी नजर आई है. 

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा, पाकिस्तानी कलाकारों की 'जूतों से पिटाई' की जानी चाहिए
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sangeet Som
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com