विज्ञापन

UP से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी कृष्णा-दानियाल का दिल्ली मॉड्यूल कनेक्शन, पाकिस्तान का हैंडलर कर रहा था कंट्रोल

गिरफ्तार कृष्णा मिश्रा और बाराबंकी के दानियाल अशरफ का दिल्ली मॉड्यूल से कनेक्शन सामने आया. दिल्ली स्पेशल सेल ने 3 दिन पहले 9 संदिग्ध आतंकी पकड़े थे, जो सोशल मीडिया के जरिए कृष्णा-अशरफ के संपर्क में थे.

UP से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी कृष्णा-दानियाल का दिल्ली मॉड्यूल कनेक्शन, पाकिस्तान का हैंडलर कर रहा था कंट्रोल
भट्टी गैंग लोगों को आतंकी बनाने का कर रहा काम.

उत्तर प्रदेश से बीते दिनों गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी कृष्णा और अशरफ का दिल्ली मॉड्यूल कनेक्शन सामने आया है. इसी वर्ष अप्रैल-मई में UPATS ने कुल 8 संदिग्ध आतंकियों को देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार किया है. ATS सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा पकड़े गए सभी संदिग्ध आतंकी कृष्णा और अशरफ के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये एक दूसरे के संपर्क में थे. वहीं, दोनों मॉड्यूल को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी हैंडल कर रहा था. शहजाद के साथ ISI एजेंट भी शामिल हैं.

मोबाइल से खुला राज, जगह जगह अलग आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा ISI

UP ATS ने बीते दिनों कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा और बाराबंकी के दानियाल अशरफ को देशविरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार किया था. दोनों से जब गहन पूछताछ हुई तो मोबाइल से मिले सबूतों से बड़ा खुलासा हुआ. पता चला कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 दिन पहले जिन 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया वो  दानियाल और कृष्णा के संपर्क में थे. सभी 9 संदिग्ध आतंकी भट्टी गैंग के गुर्गे थे और दिल्ली में मिलिट्री बेस, दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर VIP बिल्डिंग कि रेकी कर चुके थे.

ATS सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ISI के इशारे पर भारत के अलग-अलग राज्यों में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा है. ये मॉड्यूल आपस में केवल सोशल मीडिया के जरिये ही संपर्क रहता है, ताकि ये मॉड्यूल इतनी जल्दी पकड़ में न आएं.

काम के बाद विदेश भागने कि थी तैयारी, पुलिसवाले को गोली मारने का मिला था टास्क

कृष्णा मिश्रा की मोबाइल फोन से कुछ वीडियो भी बरामद किए गए हैं, जो कि भट्टी गैंग की तरफ से आए हुए थे. कृष्ण को किसी पुलिस वाले को गोली मारने का टास्क मिला था. सभी टास्क पूरा करने के बाद भट्टी गैंग इन्हें दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलाने वाला था. इसके लिए बाकायदा अशरफ ने मुंबई में पासपोर्ट भी अप्लाई किया था और गिरफ्तारी से 5 दिन पहले वह बाराबंकी अपने गांव आया था. दानियाल अशरफ का बहनोई जो कि मुंबई रहता है, वह भी शक के घेरे में है. ATS उससे भी पूछताछ कर सकती है.

सोशल मीडिया से भारतीय युवाओं को आतंकी नेटवर्क से जोड़ रहा भट्टी गैंग

पाकिस्तान का आतंकी मॉड्यूल अब भारत के गांव तक पहुंच चुका है. पाकिस्तानी गैंगस्टर भारत के युवाओं को सोशल मीडिया से ट्रैक कर उनका ब्रेनवॉश करके उन्हें दहशतगर्द बनाकर देश विरोधी काम करा रहे हैं. यह गैंग लो प्रोफाइल और कम पढ़े लिखें लोगों को फुट सोल्जर या स्लीपर सेल के लिए तैयार करता था. बदले में इन्हें पैसे ग्लैमर और हीरो बनाने का झांसा दिया जाता था. भट्टी गैंग का ग्रामीण इलाके के लो प्रोफाइल युवाओं को इस काम के लिए ज्यादा तवज्जो कर रहा है.

ये भी पढ़ें- 'AIMIM आतंकी संगठन, ओवैसी और बिन लादेन में कोई फर्क नहीं', महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP ATS, Delhi Module, Delhi Terrorist, Terrorist Arrest, UP ATS Arrest Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com