विज्ञापन

लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी CM केशव मौर्य के आवास का घेराव, जमकर की नारेबाजी

उन्नाव से आए अभ्यर्थी ने कहा, '68,500 शिक्षक भर्ती का मामला है. 5 प्रतिशत की छूट चारों वर्गों की मिलनी चाहिए थी. ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अनारक्षित क्षेणी में रखा जाना न्याय संगत नहीं है.'

लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी CM केशव मौर्य के आवास का घेराव, जमकर की नारेबाजी
यूपी शिक्षक भर्ती-2018 के अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी सीएम के आवास का घेाव
  • लखनऊ में शिक्षक भर्ती 2018 के 68,500 अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया
  • अभ्यर्थियों ने सीएम योगी से वार्ता कर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेशों को लागू कराने की मांग की
  • आंदोलनकारियों का दावा है कि ओबीसी अभ्यर्थियों को 5% की छूट का लाभ नहीं मिला जिससे आरक्षण विसंगति हुई है
लखनऊ:

68,500 शिक्षक भर्ती-2018 के अभ्यर्थियों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन  किया. आंदोलनरत अभ्यर्थी शनिवार सुबह करीब 8 बजे केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचे थे. उन्होंने मांग उठाई कि सीएम योगी से वार्ता कर आरक्षण विसंगति का समाधान कराया जाए. साथ ही वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की मांग पर भी अड़े थे. 

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी सीएम हाउस का घेराव

दरअसल 10 सितंबर की बैठक में आरक्षण विसंगति के मुद्दे पर चर्चा हुई थी.आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का दावा है कि OBC अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट का लाभ नहीं मिला. उन्होंने डिप्टी सीएम के आवास का घेराव कर विज्ञापन में आवश्यक संशोधन कर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की. साथ ही उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए शासन स्तर पर फैसले की भी मांग उठाई.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने जबरन प्रदर्शनकारियों को हटाया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटाया और उनको बस में बैठाकर ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया गया. हालांकि पुलिस पर उनकी गिरफ्तारी का आरोप लगा है. बता दें कि ये प्रदर्शनकारी डिप्टी सीएम से मिलने पर अड़े थे.

Latest and Breaking News on NDTV

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश को लागू करने की मांग

अजय कुमार नाम के अभ्यर्थी  ने IANS से बातचीत में कहा, 'हमारी मांग है कि हमें मुख्यमंत्री से बात करने की इजाजत दी जाए और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा जारी आदेश को लागू किया जाए. हमें नियुक्ति पत्र भी दिया जाना चाहिए. ये हमारी मांगें हैं.हम लोग 8 सालों से संघर्ष कर रहे हैं. मुख्यमंत्री से लगातार यही मांग की जा रही है कि आरक्षण में हुई विसंगति को लेकर आयोग की ओर से जारी आदेश को माना जाए और हमको अधिकार दिया जाए.'

Latest and Breaking News on NDTV

5 प्रतिशत की छूट चारों वर्गों की मिलनी चाहिए

वहीं उन्नाव से आए अभ्यर्थी शिवेश सिंह ने कहा, '68,500 शिक्षक भर्ती का मामला है. 5 प्रतिशत की छूट चारों वर्गों की मिलनी चाहिए थी. ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अनारक्षित क्षेणी में रखा गया है. यह न्याय संगत नहीं है. बेसिक शिक्षा मंत्री की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री से बात की जाएगी, उन्हीं के स्तर से निर्णय हो पाएगा. हमारा कहना है कि मुख्यमंत्री हमारी बातों को सुनें और हम लोगों को न्याय दिलाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम योगी से मुलाकात की मांग

एक महिला अभ्यर्थी ने कहा, 'हम लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते हैं. हम लोगों को दिए गए आश्वासन पर सीएम से बात करना चाहते हैं.' एक और महिला अभ्यर्थी ने कहा कि हम लोगों की एक ही मांग है कि मुख्यमंत्री से बात करवाई जाए और हमारी समस्या का समाधान किया जाए.

ये Video भी देखें:|Akhilesh Yadav को Deputy CM Keshav Maurya का जवाब | UP News | BJP | Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-'11 हजार में कोई दम नहीं, 60 हजार से कम नहीं'... यूपी सरकार से नाराज अभ्यर्थियों ने बताई मजबूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Teacher Recruitment 2018, Teachers Recruitment, UP Protest, UP Teachers Recruitment, Lucknow Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com