विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

यूपी : पिता के बाद 14 साल के बेटे ने भी की आत्महत्या, फीस को लेकर टीचर करते थे परेशान

बच्चा फीस न दे पाने से स्कूल वालों की डांट-फटकार से परेशान था. फीस न दे पाने की वजह से स्कूल वाले बच्चे को परेशान और जलील करते थे.

यूपी : पिता के बाद 14 साल के बेटे ने भी की आत्महत्या, फीस को लेकर टीचर करते थे परेशान
मां स्कूल में खाना बनाने का काम करके डेढ़ हजार रुपये कमाती हैं...
  • 6 महीने से स्कूल की फीस नहीं भर पाई थी मां
  • बच्चे को स्कूल में टीचर जलील करते थे
  • बच्चे ने परेशान होकर लिची के पेड़ से फांसी पर लटककर जान दे दी
पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत जिले में स्कूल की फीस न देने पाने से स्कूल वालों की डांट फटकार से परेशान होकर बच्चे ने पेड़ से फांसी का फंदा लटकाकर खुदकुशी कर ली. बच्चा फीस न दे पाने से स्कूल वालों की डांट-फटकार से परेशान था. फीस न दे पाने की वजह से स्कूल वाले बच्चे को परेशान और जलील करते थे.

सीकर के स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा से कई बार गैंगरेप, जबरन कराया गर्भपात

स्कूल के मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ पुलिस ने बच्चे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया.
स्कूल मैनेजर स्कूल बंद करके फरार है. मामला पीलीभीत के मौरनिया गांधीनगर गांव का है. 14 साल का रॉबिन अपनी बहन के साथ यहां अमन चिल्ड्रन स्कूल में पड़ता था. रॉबिन की मां लता गांव के ही प्राइमरी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं. रॉबिन के पिता ने पांच साल पहले गरीबी और तंगहाली से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी. रॉबिन की मां डेढ़ हजार रुपये महीना कमाती हैं, जबकि दोनों बच्चों की स्कूल की फीस 340 रुपये महीना है. जो पिछले 6 महीने से वह नहीं दे पाई थीं.

अपनी ही शादी का वीडियो यू-ट्यूब पर देख विवाहिता ने लगाई छत से छलांग, जानें पूरा मामला

रॉबिन और उसकी बहन डांट पड़ने के डर से तीन दिन से स्कूल नहीं जा रहे थे. सोमवार सुबह जब रॉबिन की मां ने उससे स्कूल जाने को कहा तो उसने कहा कि मैं नहीं जाऊंगा, सर फीस के लिए बहुत परेशान करते हैं. मां ने कहा- वह अपने काम से लौटकर उसके स्कूल आएंगी और कुछ पैसा वहां जमा कर देंगी. दोनों भाई-बहन घर से तो निकले लेकिन बहन स्कूल पहुंच गई, लेकिन रॉबिन नहीं पहुंचा. मां जब घर के बाहर निकली तो उसने देखा कि घर के बगल में लगे लिची के पेड़ से रॉबिन ने फांसी लगा ली है. कम पढ़ी लिखी होने की वजह से मां को समझ नहीं आया और अप्राकृतिक डेथ में पुलिस से संपर्क नहीं किया. मां ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया. आस पड़ोस वालों ने सूचना दी तो मामला खुला. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, 14 Years Old Suicide, School Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com