विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2019

यूपी के फतेहपुर में दोहराया गया 'उन्नाव कांड', बलात्कार के बाद पीड़िता को जिंदा जलाया

पीड़िता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया . वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Also Read in
यूपी के फतेहपुर में दोहराया गया 'उन्नाव कांड', बलात्कार के बाद पीड़िता को जिंदा जलाया
देश में थम नहीं रहीं हैं रेप की घटनाएं.
  • उन्नाव जैसा ही मामला फतेहपुर में पेश आया है
  • पीड़िता को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • यूपी में थम नहीं रही हैं रेप की घटनाएं
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले (Fatehpur District) में हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 'उन्नाव कांड' (Unnao Rape Case) दोहराया गया. यहां दोपहर में 18 साल की लड़की के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने घर में घुसकर पहले बलात्कार किया, फिर केरोसिन तेल छिड़ककर उसको आग के हवाले कर दिया. नब्बे फीसदी जल चुकी लड़की को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फतेहपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कपिल देव मिश्रा ने बताया कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर 18 साल की लड़की अपने घर में अकेली थी. परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे. उसी समय उसके रिश्ते के 22 वर्षीय चाचा ने घर में घुसकर लड़की से बलात्कार किया और लड़की के शिकायत करने की बात पर नाराज होकर उसके ऊपर केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा दी.

यह भी पढ़ें-  निर्भया केस का एक माह में हो निपटारा, याचिका में सुप्रीम कोर्ट से फांसी के लाइव प्रसारण की मांग

मिश्रा ने बताया कि आग की लपटों से घिरी लड़की की चीख सुनकर गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि लड़की 90 फीसदी जल चुकी है. पहले उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

सीओ ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- निर्भया की मां ने SC में हस्तक्षेप याचिका दायर की, कहा- दोषी कानूनी दांवपेंच खेलकर सजा से बच रहे

मिश्रा ने अब तक की जांच निष्कर्ष का हवाला देकर बताया कि पीड़िता और आरोपी युवक के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है. दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को पंचायत होने की बात भी सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सहमति बनी. उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बाद बलात्कार कर पीड़िता को जलाए जाने की घटना समझ से परे है.

हॉट टॉपिक: क्या रेप जैसे जघन्य अपराध की रोकथाम के लिए राजनीतिक दल संजीदा हैं?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatehpur, Rape, Uttar Pradesh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com