विज्ञापन

UP: दो बेटों ने पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, सौतेले भाई के साथ इस वजह से हुआ था विवाद

Murder in Property Dispute: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक व्यक्ति की उसके दो बेटों ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या कर दी. मृतक की दो पत्नियां थीं और आरोप है कि बेटे अपने सौतेले भाई को प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देना चाहते थे.

UP: दो बेटों ने पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, सौतेले भाई के साथ इस वजह से हुआ था विवाद

Kaushambi Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बेटों ने ही अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद में यह खौफनाक वारदात हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मृतक की थी दो पत्नियां

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव की है, जहां देर शाम 55 वर्षीय नाथन सरोज की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, मृतक की दो पत्नियां कलुटिया और सावित्री थीं. बताया जा रहा है कि कलुटिया के बेटे झुराई और लवलेश अपने सौतेले भाई राहुल को प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देना चाहते थे.

पारिवारिक विवाद बढ़ा तो की हत्या

इसी बात को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर दोनों बेटों ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में नाथन सरोज की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

आसपास के लोगों से पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी, एएसपी और सीओ सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा. एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही.

ये भी पढ़ें- दो बच्चों का पिता UP का अब्दुल बना 'राहुल', MP की युवती से एक साल तक किया रेप; ऐसे खुला राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Kaushambi News, Son Kill Father, Murder In Kaushambi, Son Killed Father Over Property Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com