विज्ञापन

दो बच्चों का पिता UP का अब्दुल बना 'राहुल', MP की युवती से एक साल तक किया रेप; ऐसे खुला राज

Madhya Pradesh Hindi News: जबलपुर में एक युवती के साथ अब्दुल फराज खान ने नाम बदलकर दोस्ती की और दुष्कर्म किया. उसने युवती के निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दो बच्चों का पिता UP का अब्दुल बना 'राहुल', MP की युवती से एक साल तक किया रेप; ऐसे खुला राज

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाम छिपाकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी अब्दुल फराज खान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की, फिर उसके साथ संबंध बनाए. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है.

ओमती थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल ने खुद को ‘राहुल' बताकर युवती से दोस्ती की थी. आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान वह उसे जबलपुर के अलावा अन्य शहरों में भी ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया.

दूरी बनाई तो ब्लैकमेल करना शुरू किया

पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. इसके बाद जब उसने दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई थी. धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का मन बना लिया था. फिर वह कुछ वकीलों के संपर्क में आई और उन्होंने उसे थाने में शिकायत करने के लिए समझाया.

पुराना बस स्टैंड के पास रहता है आरोपी

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई और कई संगीन आरोप लगाए. शिकायत में उसने अब्दुल पर निजी पलों के भी वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शहर के पुराना बस स्टैंड निवासी आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है. उधर, वकीलों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Jabalpur: 8वीं में फेल होने पर छात्र ने दी जान, मकान मालिक ने बंधक बना 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com