उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में शनिवार सुबह एक खड़ी गाड़ी में आग लगने से उसमें सवार दो इंजीनियर की जलकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 11 मिनट पर सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के पास की है. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सोसाइटी के विजय चौधरी (27) और सेक्टर-53 निवासी अनस (27) के रूप में हुई है। दोनों पेशे से इंजीनियर हैं.
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी सुबह छह आठ मिनट पर सोसाइटी के बाहर आकर रुकी और तीन मिनट बाद अचानक उसमें लग गई है. उन्होंने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें दो पुरुषों के शव मिले.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अवस्थी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि कार कहां से आई और मृतक कहां से लौटे थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं नहीं मिल पाई है. अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गाड़ी में आग अपने आप लगी या उसमें सवार लोगों ने खुद ही लगाई, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें : VIDEO : पीछे से आए बाइक सवार, एक ने उतरकर महिला के गले से छीनी चेन, फिर हो गए फरार
ये भी पढ़ें : बेंगलुरु में बुजुर्ग की 'हादसे' में मौत की असलियत सीसीटीवी फुटेज से सामने आई
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं