देवरिया जिले में नदावर घाट पर बने पुल से दो किशोर दोस्त मोबाइल फोन पर टिक टॉक वीडियो बनाते समय नदी में कूद गये. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हादसा सोमवार शाम को हुआ जब भीड़ भरे पुल से दानिश (19) और उसका दोस्त आशिक (19) नदी में कूद गये. दानिश को स्थानीय लोगों ने नदी में डूबता देख बचा लिया, लेकिन उसके दोस्त आशिक की तलाश देर रात तक पुलिस करती रही. आशिक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है.
दिल्ली समेत इन राज्यों में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, उत्तर भारत की तरफ बढ़ा मॉनसून
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर शाम को नदावर पुल पर पहुंचे और वहां अपने दोस्तों के साथ मोबाइल फोन पर टिक टॉक वीडियो बनाने लगे. छोटी गंडक नदी की सहायक माझना नाला में आशिक की तलाश जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दानिश पुल की रेलिंग पर चढ़ा और नदी में कूद गया.
झारखंड के बाद अब बिहार में चोरी के शक में शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
इस बीच आशिक उसका मोबाइल से वीडियो बनाता रहा और फिर आशिक भी नदी में कूद गया. देवरिया शहर थाने के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गोताखोर शव को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं. सिंह ने बताया कि हैदराबाद के औरंगाबाद का निवासी दानिश अपने रिश्तेदारों के पास आया था और इलाके के ऑटोरिक्शा चालक आशिक से उसकी दोस्ती हो गई थी.
(इनपुट भाषा से)
वीडियो: फर्जी रेप केस में फंसाने वाले पुलिसवाले गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं