यूपी के कासगंज में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट नेशनल हाईवे 530B पर क्रैश होकर गिर गया. हादसे में पायलट कायनात घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एयरक्राफ्ट गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. दिल्ली से एयर सेफ्टी की टीम आने की खबर है, निरीक्षण के बाद ही एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की वजह पता चल सकेगी.
घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है. ट्रेनी एयरक्राफ्ट अलीगढ़ से रास्ता भटकने के दौरान लैंड करते समय 33000 बिजली की हाईटेंशन तार से टकरा गया और नीचे गिर गया. देखते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पायलट कायनात पुत्री कादर खान को सुरक्षित निकाल लिया गया. पायलट को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(कासगंंज से फहीम अख्तर की रिपोर्ट)
यह खबर अपडेट की जा रही है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं