विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

मंत्री ने की बात नदियों की सफाई की, बीजेपी सांसद ने प्लास्टिक बोतल फेंकी नदी में

उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री धर्मपाल सिंह के सामने बीजेपी की सासंद प्रियंका सिंह रावत ने प्लास्टिक की बोतल सरयू नदी में फेंकी

मंत्री ने की बात नदियों की सफाई की, बीजेपी सांसद ने प्लास्टिक बोतल फेंकी नदी में
यूपी के गोंडा जिले में सांसद प्रियंका रावत ने सरयू नदी में प्लास्टिक की बोतल फेंक दी.
  • मंत्री और सांसद सरयू नदी के एक घाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे गोंडा
  • मोटर बोट से सैर करने से पहले पानी पीकर बोतल नदी में बहा दी
  • रिपोर्टर के सवाल करने पर हड़बड़ा गए मंत्री धर्मपाल सिंह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री धर्मपाल सिंह बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी जिम्मेदारी क्या है और कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ बताते हैं कि नदियों को साफ रखना कितना जरूरी है. उनके इस कथन के चंद मिनट बाद ही उनके साथ मौजूद बीजेपी की सांसद ने प्लास्टिक की बोतल सरयू नदी में फेंक दी.       

सायरन बजाते अधिकारियों के वाहनों के साथ मंत्री धर्मपाल सिंह और सांसद प्रियंका सिंह रावत यूपी की राजधानी लखनऊ से सौ किलोमीटर का सफर करके गोंडा जिला पहुंचीं. वे सरयू नदी के एक घाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे जिसका कि वेदों और रामायण में भी उल्लेख मिलता है. अधिकारियों ने उन्हें सलाह दी कि वे मोटर बोट से नदी में एक चक्कर लगाएंगे तो अच्छा रहेगा.  

प्लास्टिक की बोतल हाथ में लिए बाराबंकी की बीजेपी की सांसद सबसे पहले मोटर बोट पर सवार हुईं. मंत्री के बोट में सवार होने से पहले प्रियंका सिंह ने प्लास्टिक की बोतल में मौजूद पानी पी लिया. बोतल हाथ में लिए हुए उन्होंने मंत्री से पूछा कि इसका क्या करना है. उन्होंने इस आशा के साथ चारों ओर देखा कि कोई उसे उनसे ले जाए. लेकिन मौजूद सभी सहयोगियों को व्यस्त देखकर उन्होंने बोतल को नदी में फेंक दिया.

बोतल नदी में तैरने लगी. गौरतलब है कि इस तरह की बोतलों सहित टनों प्लास्टिक कचरा जब गंगा में पहुंचने लगा तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में नदी के किनारे बोतलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था.

यह छोटी यात्रा समाप्त होने के बाद मंत्री ने कैमरे के सामने बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्होंने यह घाट बनवाया था जिसकी जांच के लिए वे यहां आए थे. और फिर उन्होंने "अविरल गंगा, निर्मल गंगा" के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में बात कही.

लेकिन एक रिपोर्टर ने पूछ लिया कि आपने पानी पीकर बोतल को नदी में फेंक दिया था? इस पर उन्होंने कहा "नहीं, नहीं, नहीं ... मैंने कहा, नहीं करना चाहिए." उन्होंने कहा, "हम गंगा प्रदूषित नहीं होने देंगे." प्रियंका सिंह उनके साथ खड़ीं थीं, उन्होंने बिना कुछ कहे सहमति में सिर हिला दिया.

गौरतलब है कि प्रियंका सिंह रावत ने जब स्वच्छ भारत मिशन शुरू करने के लिए झाड़ू उठाया था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने जून 2014 में गंगा को साफ करने के लिए 20,000 करोड़ का संरक्षण मिशन भी शुरू किया था ताकि राष्ट्रीय नदी गंगा को प्रदूषण से मुक्त करके इसका संरक्षण और प्रभावी कायाकल्प किया जा सके.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Water Resources Minister Dharampal Singh, Priyanka Singh Rawat, Gonda, Saryu River, Plastic Bottle, Pollution In River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com