विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2019

खेत में घास काटने गई दलित किशोरी का गैंगरेप कर बनाया VIDEO, लापरवाही बरतने पर दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में एक दलित किशोरी से साथ सामूहिक दुराचार और इस घटना का वीडियो बनाने का कथित मामला सामने आया है.

खेत में घास काटने गई दलित किशोरी का गैंगरेप कर बनाया VIDEO, लापरवाही बरतने पर दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
प्रतीकात्मक फोटो
कौशांबी:

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में एक दलित किशोरी से साथ सामूहिक दुराचार और इस घटना का वीडियो बनाने का कथित मामला सामने आया है. घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की और मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 16 साल की एक दलित किशोरी पड़ोस के गांव में घास काटने गयी थी. आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के तीन युवक उसे जबरन सुनसान इलाके में ले गये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और साथ ही वारदात का वीडियो भी बना लिया. उन्होंने बताया कि किशोरी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. 

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए स्कूलों में परीक्षा, सवाल पूछा गया- किस बीजेपी नेता ने कहा था अगर मैं जिंदा हूं तो राजीव गांधी की वजह से

घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पीड़ित पक्ष से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और नारेबाजी की. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक दीपक गुप्ता और एक हेड कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है. उन पर पीड़ित पक्ष से बदसुलूकी करने का आरोप है. 

BJP के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज का अपना बंगला बेचा, 5 लोगों ने मिलकर खरीदा

इसके अलावा थानाध्यक्ष मनीष पाण्डे की भी जांच का आदेश मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद पाठक को दिया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज) सुजीत पाण्डे ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये पांच टीमें गठित करने के निर्देश दिये हैं. 

Video:महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News In Hindi, Teenager Gangrape, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com