विज्ञापन

बाबा साहेब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी का VIDEO वायरल; सुल्तानपुर में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही दूसरे की तलाश

सुलतानपुर में बाबा साहब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया. जानिए क्या पूरा मामला.

बाबा साहेब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी का VIDEO वायरल; सुल्तानपुर में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही दूसरे की तलाश
सुलतानपुर: अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी का VIDEO वायरल, आरोपी गिरफ्तार, SC/ST एक्ट में केस

Sultanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और एक जाति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल गरम हो गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोलनपारा गांव की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में आपत्तिजनक भाषा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने से लोगों में भारी नाराजगी देखी गई. पुलिस ने इस मामले में सख्त धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो

सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में 14 जून को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में एक युवक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया.

पुलिस ने तुरंत लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विनोद कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले दूसरे व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

SC/ST एक्ट समेत सख्त धाराओं में केस दर्ज : पुलिस

कादीपुर के क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम ने बताया कि समाज का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें SC/ST एक्ट की धाराएं भी शामिल की गई हैं. आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है. कादीपुर के क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम ने आगे बताया कि "14 जून को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोलनपारा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इस मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है."

यह भी पढ़ें: शौर्य चक्र विजेता ‘राम-लक्ष्मण' की जोड़ी; 155 एनकाउंटर, जहां पोस्टिंग वहीं नक्सलियों के बन जाते थे काल

यह भी पढ़ें: 6 साल की उम्र से क्रिकेट के प्रति जिद, जुनून और मेहनत; अब अंडर-19 टीम के कप्तान बने यशवर्धन सिंह चौहान

यह भी पढ़ें: एसपी ऑफिस के पीछे चल रही थी कट्टा फैक्ट्री, गानों की आवाज में बनते थे हथियार; भिंड में पिता-पुत्र गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: 375 साल पुरानी पाक कला; कबीरधाम में मिलीं 38 दुर्लभ पांडुलिपियां, भगवद्गीता से शिलालेख तक का उल्लेख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sultanpur, Baba Saheb Ambedkar, Ambedkar Controversy, Viral Video, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com