दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की आंच अब यूपी के फतेहपुर में पहुंच चुकी है. जिले के किशनपुर कस्बे में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में विद्यालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया.
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, लेकिन जिम्मेदारों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग किया. छात्र छात्राओ के हंगामें को देख DM, DIOS सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंच छात्र छत्राओ के प्रदर्शन को देख शांत करवाने का प्रयास किया.

Photo Credit: NDTV
डीएम ने क्या बताया?
DM निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि प्रोटेस्ट कर रहे छात्र छात्राओ की मांग थी कि उनके कक्षाओं में पंखे, सफाई और खेल मैदान में गंदगी, आरओ वाटर प्लांट की व्यवस्था की जाए. इसके साथ ही इंटर के छात्रों ने विद्यालय में विज्ञान के सिलेबस की मांग की है. स्कूल के प्रबंधक को तत्काल निर्देशित करते हुए 1 से लेकर 6 तक के बच्चो की मांगों को पूरा करवाते हुए बच्चो को कक्षाओं में भेज दिया गया है. विज्ञान की लैब की मांग को शासन को लेटर लिखकर शीघ्र पूरा करवाया जाएगा.

Photo Credit: NDTV
फतेहपुर के DIOS राकेश कुमार ने कहा, "छात्रों की सारी मांगे मान ली गई है. वायरिंग को ठीक किया जाएगा. आरओ और वॉटर कूलिंग भी लगाया जाएगा. स्कूल में लैब की मांग पर विचार किया जा रहा है."
यह भी पढ़ें: कौन हैं IPS तरुण गाबा, जिन्हें बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर? CBI से लेकर महाकुंभ तक संभाल चुके जिम्मेदारियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं