विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को हटाए बिना नए अभ्यर्थियों को मौका देने को तैयार

UP 69000 Teacher Recruitment Supreme Court Hearing: यूपी 69000 शिक्षक भर्ती मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर नई मेरिट लिस्ट और कार्यरत शिक्षकों के समायोजन पर अपनी सहमति जताई है.

69 हजार शिक्षक भर्ती: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को हटाए बिना नए अभ्यर्थियों को मौका देने को तैयार
सबसे राहत की बात यह है कि इस प्रक्रिया में पहले से नौकरी कर रहे 67,867 शिक्षकों की सेवा प्रभावित नहीं होगी.

UP 69000 Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट में 6900 शिक्षक भर्ती को लेकर हलफनामे में बड़ी बात कही है. राज्य सरकार ने 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण विवाद के बीच यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर साफ किया है कि 2020 में चयनित हुए 69,867 चयनित शिक्षकों में से किसी को हटाने के पक्ष में नहीं है. आपत्ति करने वाले छात्रों में से जो योग्य अभ्यर्थी होंगे, उन्हें भविष्य में निकलने वाली भर्तियों में प्राथमिकता देकर समायोजित करने की कोशिश की जाएगी. 

नहीं जाएगी नौकरी

सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) में दाखिल अपने लिखित जवाब और हलफनामे में उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि वह हाई कोर्ट के आदेशानुसार नई मेरिट लिस्ट तैयार करने और इसके आधार पर नए योग्य उम्मीदवारों को समायोजित करने के लिए तैयार है. सबसे राहत की बात यह है कि इस प्रक्रिया में पहले से नौकरी कर रहे 67,867 शिक्षकों की सेवा प्रभावित नहीं होगी.

नई भर्ती में नहीं होगा लागू

साथ ही सरकार ने यह भी साफ किया है कि यह यह व्यवस्था सिर्फ इसी भर्ती के लिए है, इसे आगे की भर्ती के लिए ना माना जाए.

पूरा हलफनाम 

राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, पढ़ाई की कोई अनिवार्यता नहीं, 15 अगस्त से आवेदन


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com