विज्ञापन

जंतर-मंतर के बाद यूपी के स्कूल में छात्रों का धरना-प्रदर्शन, DM निधि गुप्ता को संभालना पड़ा मोर्चा

यूपी के फ़तेहपुर में सर्वोदय इंटर कॉलेज में सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र विद्यालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में सड़‍क पर उतरे थे. 

जंतर-मंतर के बाद यूपी के स्कूल में छात्रों का धरना-प्रदर्शन, DM निधि गुप्ता को संभालना पड़ा मोर्चा

यूपी के फ़तेहपुर में सर्वोदय इंटर कॉलेज में सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र विद्यालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में सड़‍क पर उतरे थे. छात्र- छात्राओं के हंगामें को देख DM DIOS सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्र प्रदर्शन को शांत करवाने का प्रयास किया. 

क्‍या है छात्रों का आरोप 

छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की.

कई वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे 

छात्रों के हंगामें को देख DM DIOS सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंच छात्र छत्राओ के प्रदर्शन को देख शांत करवाने का प्रयास किया. DM निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि प्रोटेस्ट कर रहे छात्र छत्राओ की मांग थी कि उनके कक्षाओं में पंखे, सफाई और खेल मैदान में गंदगी, आरओ वाटर प्लांट की व्‍यवस्‍थाएं खराब हैं.

साथ ही, इंटर के छात्रों ने विद्यालय में विज्ञान की प्रोगशाला की मांग की है. स्कूल के प्रबंधक को तत्काल निर्देशित करते हुए 1 से लेकर 6 तक के बच्चो की मांगों को पूरा करवाते हुए बच्चो को कक्षाओं में भेज दिया गया है.

अधिकारियों ने कहा कि विज्ञान की प्रयोगशाला की मांग को शासन को लेटर लिखकर शीघ्र इसे पूरा करवाया जाएगा. 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जंतर- मंतर पर देश भर के छात्रों ने लंबा प्रदर्शन किया था. काकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में छात्रों की मांग थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंंद्र प्रधान इस्‍तीफा दें. प्रधान का इस्‍तीफा होने के बाद छात्रों ने आंदोलन खत्‍म किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Student Protest, Student Protest 2026, Student Protest Advisory, Student Protest At School, Student Protest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com