विज्ञापन

हाथरस में तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 24 भेड़ों की मौत और 18 गंभीर रूप से घायल

करीब 60 भेड़ों का झुंड शाम के वक्त सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान एटा की ओर से तेज गति से एक ट्रक आ रहा था. चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे भेड़ों के झुंड में जा घुसा.

हाथरस में तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 24 भेड़ों की मौत और 18 गंभीर रूप से घायल
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एटा-अलीगढ़ हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया.
  • 24 भेड़ों की मौत हुई और 18 भेड़ें घायल हो गईं. पुलिस ने घायल भेड़ों के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया.
  • इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है. पुलिस ने ट्रक जब्त कर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एटा‑अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सिकंद्राराऊ नगर इलाके के गांव सिकंदरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में 24 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद हाईवे पर अफरा‑तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा. 

जानकारी के अनुसार, करीब 60 भेड़ों का झुंड शाम के वक्त सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान एटा की ओर से तेज गति से एक ट्रक आ रहा था. चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे भेड़ों के झुंड में जा घुसा. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई भेड़ें उछलकर दूर जा गिरीं और सड़क पर चारों तरफ खून और शव बिखर गए. 

ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: कोर्ट का लग्‍जरी कार रिलीज करने का आदेश, चुकानी होगी 8 करोड़ से ज्‍यादा की रकम

चार भाइयों को भारी आर्थिक नुकसान

बताया जा रहा है कि ये भेड़ें नगला बैरागी और रतीभानपुर गांव के चार भाइयों इंद्रपाल, तेजपाल, भूदेव और केशव देव की थीं. हादसे में पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया. 

ये भी पढ़ें: हत्या, रंगदारी समेत 18 मुकदमे... यूपी STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर

ट्रंक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

साथ ही पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर घायल भेड़ों का इलाज शुरू करवाया, जबकि मृत भेड़ों के शवों को सड़क से हटवाया गया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. 

भेड़ मालिकों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com