उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एटा-अलीगढ़ हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया. 24 भेड़ों की मौत हुई और 18 भेड़ें घायल हो गईं. पुलिस ने घायल भेड़ों के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया. इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है. पुलिस ने ट्रक जब्त कर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.