अखिलेश ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के महागठबंधन की संभावना मात्र से ही भाजपा डर गई है...
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की अटकलें तेज
- फूलपुर से सांसद केशव को केंद्र में मंत्री बनाये जाने की अटकलें
- अखिलेश ने भाजपा पर जातिवादी पार्टी होने का आरोप लगाया
लखनऊ:
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्य को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर चुटकी लेते हुए बुधवार को कहा कि यह दिखाता है कि सपा, बसपा और कांग्रेस के महागठबंधन की संभावना मात्र से ही भाजपा डर गई है.
अखिलेश ने विधान परिषद में बजट 2017-18 पर सामान्य चर्चा के दौरान मौर्य को लेकर जारी चर्चाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा "हम आजकल अखबार में पढ़ रहे हैं कि किसी को दिल्ली भेज रहे हैं. क्या कोई दिल्ली जा रहा है." उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, "अभी तो हमारी दोस्ती भी नहीं हुई. ये अभी से दिल्ली जाने लगे. अभी तो हमारा कोई समझौता नहीं हुआ. जो अगर तीनों (सपा, बसपा और कांग्रेस) एक हो गए तो सोचो आपका क्या हाल होगा. आप अभी से डर रहे हैं कि तीनों एक न हो जाएं." सपा अध्यक्ष ने कहा कि वह सुन रहे हैं कि लोक निर्माण मंत्री मौर्य के विभाग का बजट भी कम कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें
मायावती की राह रोकने के लिए केशव प्रसाद मौर्य बन सकते हैं मोदी सरकार में मंत्री!
अखिलेश ने भाजपा पर जातिवादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दल ने पिछला पूरा विधानसभा चुनाव जातिवाद पर लड़ा है. हमें भ्रम था. हम खुद को पिछड़ा समझते ही नहीं थे लेकिन आपने हमें आईना दिखा दिया.
ये भी पढ़ें
राज्यसभा से इस्तीफे के बाद मायावाती ने तैयार किया 'मिशन 2019' के लिए यह खास प्लान
VIDEO : बीएसपी को मजबूत करने की कवायद में जुटीं मायावती
हाल में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाली बसपा अध्यक्ष मायावती के भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य की लोकसभा सीट फूलपुर से उपचुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं. चूंकि मौर्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं, लिहाजा उन्हें अपनी लोकसभा सीट छोड़कर राज्य के किसी सदन का सदस्य बनना होगा, ऐसे में उनकी सीट रिक्त हो जाएगी. लेकिन ऐसी भी अटकलें हैं कि भाजपा मायावती का यह दांव नाकाम करने के लिये मौर्य को केन्द्र में मंत्री बना सकती है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Akhilesh Yadav, Mayawati, Keshav Prasad Maurya