सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान जन्मे बच्चे 'खजांची' का जन्मदिन मनाया.
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव खजांची के गांव को लेंगे गोद
- नोटबंदी के दौरान 2 दिसंबर को लाइन में हुआ था खजांची का जन्म
- अखिलेश यादव ने खजांची का जन्मदिन मनाया और आशीर्वाद दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ :
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में जन्मे बच्चे 'खजांची' के गांव को गोद लेंगे. सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश पिछले साल देश में नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात जिले के झींझक में बैंक की लाइन में खड़ी महिला को शाखा परिसर में जन्मे बच्चे 'खजांची' के गांव अनन्तपुरवा को गोद लेने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें : UP Election 2017 : यूपी चुनाव - नोटबंदी के खिलाफ सपा की राजनीति का प्रतीक बना यह बच्चा
उन्होंने बताया कि अखिलेश अनन्तपुरवा को 'समाजवादी विकास गांव' बनाएंगे. इस गांव का विकास कर उसे पूर्ण सुविधा सम्पन्न बनाया जाएगा. चौधरी ने बताया कि एक दिन पहले सैफई हवाई पट्टी पर अखिलेश ने खजांची को उसकी पहली सालगिरह के मौके पर गोद में लिया और उसका जन्म दिन मनाकर आशीर्वाद दिया. इस दौरान उसका परिवार भी मौजूद था.
यह भी पढ़ें : नोटबंदी पर अखिलेश यादव का मायावती पर तंज, 'सबसे ज्यादा परेशानी बुआजी को'
उन्होंने बताया कि पिछले साल दो दिसंबर को डेरापुर तहसील के झींझक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में नोटबंदी के दौरान लाइन में लगी महिला को प्रसव पीड़ा हुई थी और परिसर में ही उसने बच्चे को जन्म दिया था. उसका नाम 'खजांची' रखा गया था. तत्कालीन सपा सरकार ने उसके परिवार को लोहिया आवास भी दिया था. मालूम हो कि अखिलेश यादव पिछले विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों में अक्सर नोटबंदी पर तंज करते हुए 'खजांची' का जिक्र करते थे.
VIDEO : अखिलेश हर रैली में लेते हैं खजांची का नाम

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टि्वटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, नोटबंदी में बैंक की कतार में जन्मा 'खजांची' एक साल का हो गया, लेकिन उसके घरवालों का खाता आज भी खाली है. वह काला धन वापस आने की झूठी उम्मीदों की कतार में आज भी खड़े हैं. वो गरीब-भोले लोग तो ये भी नहीं जानते कि 'राजनीतिक जुमला' किसे कहते हैं.नोटबंदी में बैंक की क़तार में जन्मा ‘ख़ज़ांची’ एक साल का हो गया, लेकिन उसके घरवालों का खाता आज भी ख़ाली है. वो काला धन वापस आने की झूठी उम्मीदों की क़तार में आज भी खड़े हैं. वो ग़रीब-भोले लोग तो ये भी नहीं जानते कि “राजनीतिक जुमला” किसे कहते हैं. pic.twitter.com/c15VjlBsCi
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 3, 2017
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं