विज्ञापन

UP चुनाव: ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर सामने आई सपा की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले अखिलेश के भाई?

कुछ दिनों पहले यूपी के मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा में ओवैसी ने सपा की ओर गठबंधन का हाथ बढ़ाया था. AIMIM चीफ ओवैसी ने साफ कहा था कि अभी हाथ मिलाना हो तो मिला लो, बाद में मत रोना. अब ओवैसी के इस प्रस्ताव पर सपा की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

UP चुनाव: ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर सामने आई सपा की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले अखिलेश के भाई?
सपा प्रमुख अखिलेश याद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी.
NDTV
  • बीते दिनों AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के मुरादाबाद, बहराइच और सहरानपुर में बड़ी रैलियां भी की.
  • इन रैलियों में ओवैसी ने खुले मंच से समाजवादी पार्टी को गठबंधन का प्रस्ताव भी दिया.
  • अब समाजवादी पार्टी की ओर से ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसातें बिछनी शुरू हो चुकी हैं. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से जनसंपर्क तेज रहे हैं. मीटिंग रूम से लेकर जनसभाओं तक में एक-एक कर राजनीतिक दांव चले जा रहे हैं. खुले मंच से गठबंधन का प्रस्ताव भी दिया जा रहा है, तो बंद कमरे में उन प्रस्तावों पर बात भी हो रही है. इस बार के यूपी चुनाव में AIMIM पूरी दमखम दिखाती नजर आ रही हैं. बीते दिनों AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के मुरादाबाद, बहराइच और सहरानपुर में बड़ी रैलियां भी की. इन रैलियों में ओवैसी  ने खुले मंच से समाजवादी पार्टी को गठबंधन का प्रस्ताव भी दिया.

मैं गठबंधन को तैयार... मुरादाबाद की रैली में बोले थे ओवैसी

मुरादाबाद की रैली में ओवैसी ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं, मजलिस नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी दोबारा सरकार बनाए. मैं हाथ मिलाने को तैयार हूं. मैं गठबंधन करने को तैयार हूं. आज बात करने का वक्त है. चुनाव खत्म होने के बाद रोना नहीं. हम नहीं चाहते कि बीजेपी दोबारा सत्ता में आए. तुम कहते हो कि ओवैसी के चुनाव लड़ने से हमें नुकसान होगा. मैं आपके साथ मिलकर लड़ने को तैयार हूं."

Latest and Breaking News on NDTV

ओवैसी के गठबंधन वाले प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. लेकिन आज सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव से जुड़े सवाल पर सपा के रुख का इशारा कर दिया.   

ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर क्या बोले सपा सांसद धर्मेंद्र

आजमगढ़ में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "देखिए, चाहे उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक हों या हमारे हिंदू भाई, वे सभी समाजवादी पार्टी की हर गतिविधि से वाकिफ हैं. उन्हें अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा और विश्वास था, है और आगे भी रहेगा. अब कौन क्या कह रहा है, मुझे हर बयान का जवाब देने की जरूरत नहीं है."

सपा सांसद का यह बयान इस ओर साफ इशारा कर रहा है कि समाजवादी पार्टी ओवैसी के साथ हाथ नहीं मिलाएगी. हालांकि राजनीति में कब क्या समीकरण बन जाए, अभी कहना जल्दबाजी होगा. 

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर धर्मंद्र ने क्या कहा?

SP-कांग्रेस गठबंधन पर धर्मेंद्र यादव ने कहा, "हमारी शीर्ष लीडरशिप, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल जी, मिलकर तय करेंगे कि क्या करना है? मुझे उम्मीद है कि INDIA गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और सहयोगी उनके फैसले का सम्मान करेंगे और जिस भी उम्मीदवार को चुना जाएगा, उसकी जीत सुनिश्चित करेंगे."

यह भी पढ़ें - 'यूपी चुनाव के बाद रोना मत, मैं गठबंधन करने को तैयार हूं...', विपक्ष को ओवैसी की नसीहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Assembly Elections, Uttar Pradesh Assembly Elections 2027, Asaduddin Owaisi, Asaduddin Owaisi UP Alliance, Asaduddin Owaisi UP Election Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com