विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2019

शिवपाल यादव ने SP-BSP गठबंधन को बताया 'बेमेल', बोले- मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जब से उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी और मायावती (Mayawati) की बसपा के बीच गठबंधन हुआ है, तब से शिवपाल यादव के तेवर और भी कड़े हो गये हैं.

शिवपाल यादव ने SP-BSP गठबंधन को बताया 'बेमेल', बोले- मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया
Shivpal yadav ने Mayawati और Akhilesh yadav पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)
  • शिवपाल यादव ने फिर बोला सपा-बसपा गठबंधन पर हमला.
  • मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया- शिवपाल
  • शिवपाल ने लखनऊ में कही यह बात.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जब से उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी और मायावती (Mayawati) की बसपा के बीच गठबंधन हुआ है, तब से शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के तेवर और भी कड़े हो गये हैं. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव ने मंगलवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया और उन पर अत्याचार किए. साथ ही उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन बेमेल गठबंधन है. 

चाचा शिवपाल का भतीजे पर हमला: मायावती न नेता जी की और न मेरी बहन, फिर अखिलेश की बुआ कैसे?

मंगलवार को उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन बेमेल है. बसपा प्रमुख ने कभी समाजवादियों की इज्जत नहीं की और यहां तक कि उन पर अत्याचार ही किए. गठबंधन करने का फैसला निजी हितों का फैसला है और इस फैसले को लोग स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस गठबंधन पर घमंड कर रहे हैं, वह जल्द ही अपने सपने को चकनाचूर होते हुए देखेंगे. हालांकि, इस दौरान उन्हेोंने किसी का नाम नहीं लिया. बता दें कि वह लखनऊ में प्रगति समाजवादी पार्टी (लोहिया) की पहली राज्य कार्यकारी बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. 

मायावती ने मुझ पर लगाया था यौन शोषण का आरोप: लखनऊ गेस्ट कांड पर बोले शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रदेश कार्यकारणी की प्रथम बैठक में कहा, ''सपा-बसपा कहा कि यह बेमेल गठबंधन है, सच तो यह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया बल्कि बसपा सरकार में तो उनपर भयानक जुल्म ढाए गए. सपा बसपा गठबंधन स्वार्थहित में लिया गया फैसला है जिसका नतीजा चुनावी परिणाम में देखने को मिल जायेगा.'' उन्होंने कहा कि यह सपा-बसपा गठबंधन पर जिन्हें अहंकार है वह जल्द ही चकनाचूर हो जायेगा.

शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने का ऐलान कर मचाई खलबली, भतीजे से होगी टक्कर

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि इन लोगों को जनता नकार चुकी है, भाजपा सरकार व मोदी का इकबाल मर चुका है. उन्होंने कहा कि भाइयों-बहनों बोलने वाले नरेन्द्र मोदी को कोई नहीं सुनना चाहता, देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है. आज के समय में किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, युवा, महिलाएं, व्यवसायी सभी दुखी हैं लेकिन राजनीतिक पार्टियां सड़कों पर आने के बजाय बंगलों की राजनीति कर रही हैं. शिवपाल यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग हैं, हमने आंदोलन कर हमेशा खुद को साबित किया है. संघर्ष के दम पर हमने सरकारें बदली हैं और सत्ता में भी आये हैं. 

VIDEO: 'जब नेताजी ने मायावती को बहन नहीं बनाया तो अखिलेश की बुआ कैसे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Yadav, Mayawati, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Bahujan Samaj Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com