विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2019

उत्तर प्रदेश: विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी शिवपाल सिंह यादव की पार्टी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी.

उत्तर प्रदेश: विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी शिवपाल सिंह यादव की पार्टी
शिवपाल सिंह यादव
  • यूपी में 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव
  • उपचुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी शिवपाल सिंह की पार्टी
  • छात्र संघ के चुनावों में हिस्सा लेगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
यूपी:

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी. प्रसपा प्रमुख ने कहा, "उपचुनावों में लड़ने के बजाय हम प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगे और 2022 विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी करेंगे." पार्टी हालांकि प्रदेश में विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ के चुनावों में हिस्सा लेगी. प्रसपा युवाओं में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है, जिससे समाजवादी पार्टी (सपा) के वोट आधार में कमी आई है.पार्टी का संरचनात्मक संगठन मजबूत करने के लिए शिवपाल प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव में हार के बाद क्या सपा का कुनबा दोबारा होगा एकजुट? शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने आठ अगस्त को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया था. इसके अगले दिन सपा ने भी इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था.

VIDEO: यूपी में गठबंधन टूटा, रिश्ते नहीं?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Singh Yadav, Assembly By Election, Pragatisheel Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com