विज्ञापन

रेजीनगर में BJP की प्रचंड जीत, 75 हजार से ज्यादा वोटों से जीते उम्मीदवार शंखरावह सरकार

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. बीजेपी उम्मीदवार शंखरावह सरकार ने 1.29 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 75,816 वोटों के भारी अंतर से हराया.

रेजीनगर में BJP की प्रचंड जीत, 75 हजार से ज्यादा वोटों से जीते उम्मीदवार शंखरावह सरकार
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत
IANS
  • पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के शंखरावह सरकार ने बड़ी जीत हासिल की है
  • बीजेपी उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 75816 वोटों की बढ़त बनाते हुए कुल 1,29,914 वोट प्राप्त किए हैं
  • आम जनता उन्नयन पार्टी के गोलाम नबी आजाद ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 54,098 वोट हासिल किए हैं

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है. 70-रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुई मतगणना के सभी 15 राउंड पूरे होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार शंखरावह सरकार ने 1,29,914 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है.

बीजेपी उम्मीदवार को मिले भारी वोट

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 75,816 वोटों की विशाल बढ़त बनाई है. दूसरे नंबर पर आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन रहे, जिन्हें 54,098 वोट मिले. वे 75,816 वोटों से पीछे रहे. वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी रहे, जिन्हें सिर्फ 6,168 वोट प्राप्त हुए.

एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर ने हाल ही में पार्टी के टिकट पर मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों नौदा और रेजीनगर से चुनाव जीतकर सबको चौंकाया था. बाद में उन्होंने नौदा सीट को अपने पास रखने का फैसला किया और रेजीनगर सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा.

सीएम सुवेंदु बोले- ये ऐतिहासिक जनादेश

इस बड़ी जीत पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी उम्मीदवार को बधाई दी है. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इसे 'एक ऐतिहासिक जनादेश' बताया. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, 'रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर बीजेपी उम्मीदवार शंखरावह सरकार को हार्दिक बधाई. मैं रेजीनगर के जागरूक मतदाताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. हमारी माताओं, बहनों, युवाओं, किसानों और बुजुर्गों ने भारी संख्या में आकर अपना अपार प्यार और आशीर्वाद दिया है.'

उन्होंने कहा कि यह जनादेश पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा. यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लोगों के अटूट भरोसे को दिखाती है और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, समावेशी विकास और पारदर्शी शासन पर जनता की मुहर है.

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि लोगों ने बांटने वाली राजनीति के बजाय तरक्की, कल्याण और सशक्तिकरण को चुना है. उन्होंने जमीनी स्तर पर दिन-रात काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को भी सलाम किया, जिनकी मेहनत से यह जीत मुमकिन हो पाई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार रेजीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है.

यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन को लेकर प्रशासन मुस्तैद, नई दिल्ली इलाके में रात 10 बजे से इंटरनेट सेवा रहेगी बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Rejinagar, Rejinagar Assembly By Election, Rejinagar By-election, Rejinagar Bypoll 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com