- दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में शख्स ने पुलिस कर्मियों पर चाकू से हमला किया जिससे 5अधिकारी घायल हुए
- घायल पुलिसकर्मियों में से 3 की हालत गंभीर है और उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- आरोपी को पारिवारिक विवाद के सिलसिले में थाने में बुलाया गया था, जहां पूछताछ के दौरान उसने अचानक हमला किया
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पुलिस वालों पर चाकू से हमला कर दिया इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है इनको गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है दो संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती हैं.
पुलिसकर्मियों का चल रहा इलाज
दरअसल एक शख्स की शिकायत मिली थी कि वह अपनी मां और बहन को परेशान कर रहा है. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने आज उस शख्स को जामा मस्जिद थाने बुलाया था और जब थाने में उससे पूछताछ हो रही थी उस दौरान उसने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है.
क्या हुआ था?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई. जामा मस्जिद थाने में नबील नाम के एक शख्स को बुलाया गया था. नबील को उसकी मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में बुलाया गया था. पूछताछ के दौरान उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया.
हमले के बाद बाइक चुराकर भागा आरोपी
इस घटना में पांच पुलिसकर्मियों की गर्दन और चेहरे पर चोटें आईं. सभी घायल पुलिसकर्मियों को पहले संजीवनी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया गया. हमले के बाद, आरोपी पुलिस स्टेशन से भाग गया और भागने के लिए एक दोपहिया वाहन लूट लिया.
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट की एक टीम ने आरोपी को चितली कब्र इलाके में खोज निकाला. उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान, आरोपी ने फिर से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. खतरे को टालने और उसे काबू में करने के लिए पुलिस टीम को गोली चलानी पड़ी.
यह भी पढ़ें | 13 मार्च 1998 को हत्या, 21 नवंबर 2026 को आरोपी गिरफ्तार... दिल्ली पुलिस ने ऐसे सुलझाया 28 साल पुराना मर्डर केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं