Friends Killed Friend: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से बात नहीं कराने पर खीजे दो दोस्तों ने अपने ही करीब साथी की बेरहमी से हत्या कर दी. सनसनीखेज का हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
ये भी पढ़ें-अभिभावक पर चिल्लाना पड़ा भारी, स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल पर दर्ज हुआ FIR, वीडियो में माफी मांगती नजर आई मैडम
25 वर्षीय मृतक का शव 21 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में मिला
मामला थाना कांधला क्षेत्र का है, जहां गांव जसाला निवासी 25 वर्षीय मृतक मोनू कश्यप का शव 21 अप्रैल को पंजोखरा स्थित रेलवे लाइन के पास गंभीर हालत में मिला. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की मां ने गांव के ही उसके दो दोस्तों पर हत्या का शक जताया.
गांव के ही सचिन और शुभम को पुलिस ने मां की तहरीर गिरफ्तार किया
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक मोनू की मौत के बाद उसकी मां ने गांव के दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच के दौरान जल्द ही सच्चाई सामने आ गई. शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मृतक की हत्या के शक के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपी मोने के करीबी दोस्त थे और उन्होंने ने साजिश के तहत उसकी हत्या को अंजाम दिया था.
ये भी पढ़ें-Vande Bharat Cancelled: वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे के बाद कैंसिल की गई सोलापुर-मुंबई डाउन ट्रेन
ये भी पढ़ें-Horrible Accident: मासूम के गले और सिर के आर-पार हुई सरिया, छत पर पतंग उड़ा रहा था 14 साल का हर्ष
रेलवे ट्रैक पर बैठे-बैठे खौफनाक साजिश रचते हुए ट्रेन आने का इंतजार किया
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक दोनों आरोपियों ने मोनू कश्यप के इंकार करने पर आपा खो बैठे और रेलवे ट्रैक पर बैठे-बैठे खौफनाक साजिश रचते हुए रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने का इंतजार करने लगे और जैसे ही ट्रेन आने की आहट सुनी मौके का फायदा उठाकर उन्होंने नशे में धुत दोस्त मोनू कश्यप को सामने आ रही ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई.

दिल्ली भागने की फिराक में थे, लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए और कांधला क्षेत्र के अलग-अलग नलकूपों पर छिपते रहे. पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जब वे दिल्ली भागने की फिराक में थे. घटना के बाद कश्यप समाज में भारी आक्रोश है. लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं