विज्ञापन

कानपुर में आर्मी जवान की हत्या, दवा की शीशी, इंजेक्शन और शराब की बोतल मिली, घर में थी पत्नी; उठे ये सवाल 

Who Killed Suvendra Chauhan? Ahmednagar-Posted Soldier Murdered in Jhinjhak: कानपुर में 15 दिन पहले छुट्टी पर आए जवान की हत्या कर दी गई. खून से सना शव उसके घर में मिला, साथ ही कुछ संदिग्ध चीजें भी पुलिस को मिली हैं. परिजनों ने जवान की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. वारदात के समय वह घर में ही थी.

कानपुर में आर्मी जवान की हत्या, दवा की शीशी, इंजेक्शन और शराब की बोतल मिली, घर में थी पत्नी; उठे ये सवाल 
Army Soldier Murdered in Kanpur: Who Killed Suvendra Chauhan? Ahmednagar-Posted Soldier Murdered in Jhinjhak

Army Soldier Murdered in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेना के जवान की हत्या कर दी गई. उसका शव खून से लथपथ शव किराए के मकान में मिला है. झींझक के सुभाष नगर में हुई इस हत्या से हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान आनंद उर्फ सुवेंद्र सिंह चौहान (38) के रूप में हुई है. सुवेंद्र महाराष्ट्र के अहमदनगर में पदस्थ थे, 15 दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे. 

जानकारी के अनुसार, सुवेंद्र सिंह चौहान मूल रूप से मंगलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. वर्तमान में वह अपनी पत्नी निधि और दो बेटों, देव और वेद के साथ झींझक के सुभाष नगर में एक किराए के कमरे में रह रहे थे. मंगलवार 28 अप्रैल को कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर पत्नी और उसके भाई परिजनों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए. सुवेंद्र का शव नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा था और कमरे में चारों ओर खून और उसके धब्बे थे. 

Army Soldier Murdered in Kanpur: जवान के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़.

Army Soldier Murdered in Kanpur: जवान के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़.

भाई और मौसी ने पत्नी पर लगाए आरोप 

मृतक के भाई राजेंद्र प्रताप और मौसी पुष्पा ने सुवेंद्र की पत्नी निधि और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. भाई राजेंद्र का कहना है कि उनके भाई की हत्या सोची-समझी साजिश है. किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है. वहीं, मौसी पुष्पा ने कहा कि सुवेंद्र और उसकी पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी. उसकी पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. 

Who Killed Suvendra Chauhan? Ahmednagar-Posted Soldier Murdered in Jhinjhak

Who Killed Suvendra Chauhan? Ahmednagar-Posted Soldier Murdered in Jhinjhak

दवा की शीशी, इंजेक्शन और शराब की टूटी बोतल मिली 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से दवा की शीशी, एक इंजेक्शन और शराब की टूटी हुई बोतल बरामद की है. ऐसे में कई सवाल खड़े हो गए हैं. क्या जवान को कोई जहरीला इंजेक्शन दिया गया था? या शराब के नशे में विवाद के दौरान उस पर हमला किया गया? पुलिस इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. 

महिला ने हर 2 सेकंड में दूसरी को चाकू से गोदा, मरने के बाद भी किए 11 वार, तीसरी सोफे पर बैठकर देखती रही

Army Jawan Murdered In Kanpur: परिजनों ने पुलिस को दिया शिकायती आवेदन.

Army Jawan Murdered In Kanpur: परिजनों ने पुलिस को दिया शिकायती आवेदन.

पुलिस पत्नी से कर रही पूछताछ 

पुलिस ने जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध है. पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. पुलिस मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है. 

MP में थाना प्रभारी के घर ही हो गई चोरी... सोते रहे TI साहब, 4 तोला सोना; चांदी और कैश साफ 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com